हीरो मोटो कॉर्प ने आज भारतीय बाजार में अपनी दो नई एडवेंचर टूअरर बाइक्स XPulse 200 और XPulse 200T के साथ एक स्पोर्ट बाइक Xtreme 200S को लांच कर दिया है। कंपनी ने नई XPulse 200 की कीमत 97,000 रुपये, XPulse 200T की कीमत 94,000 और स्पोर्ट बाइक Xtreme 200S की कीमत 98,500 रुपये तय की है।
कंपनी ने पहली बार XPulse 200 को 2017 EICMA मोटरसाइकिल शो के दौरान पेश किया था। इसके बाद इसे दिल्ली ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया गया था। बता दें कि, Hero XPulse 200 एक एडवेंचर मोटरसाइकिल है और XPulse 200T एक टूअरर बेस्ड बाइक है। नई XPulse 200 के लांच होने के बाद देश की सबसे किफायती एडवेंचर बाइक होगी। अब तक रॉयल एनफील्ड हिमालयन देश की सबसे सस्ती एडवेंचर टूअरर बाइक थी। भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड हिमालयन की शुरूआती कीमत 1.69 लाख रुपये है।
Hero XPulse 200 में कंपनी एक्सट्रीम 200 आर का इंजन प्रयोग किया है।। इसके डिजाइन पर कंपनी ने खासा काम किया है और इसे एग्रेसिव लुक दिया है। सबसे खास बात ये है कि दोनों बाइक्स में कंपनी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) को बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया गया है। इसके अलावा इसे नए सेफ्टी मानकों के अनुसार तैयार कर बाजार में उतारा गया है।
दो एडवेंचर टूअरर बाइक्स के साथ कंपनी ने स्पोर्ट एक्सट्रीम एस को भी लांच किया है। इसमें कंपनी ने 199.6 cc की क्षमता का एयरकूल्ड, सिंगल सिलिंडर युक्त इंजन का प्रयोग किया है। जो कि बाइक को 18 BHP की पावर और 17 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स को शामिल किया गया है।