Cheapest Bikes in India: भारतीय बाजार में बजट और कम्यूटर बाइक्स की डिमांड हमेशा सबसे ज्यादा रहती है। कम कीमत, लो मेंटेनेंस और बेहतर माइलेज के चलते कम्यूटर सेग्मेंट की बाइक्स को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इस समय बाजार में इस सेग्मेंट में कई बाइक्स मौजूद हैं, आज हम अपने इस लेख में देश की टॉप 3 बजट बाइक्स के बारे में बताएंगे जो बेहतरह परफॉर्मेंस के साथ ही आपके बजट में फिट होते हैं। तो आइये जानते हैं इन बाइक्स के बारे में –
1)- Bajaj CT 100: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो की एंटी लेवल कम्यूटर बाइक बजाज सीटी का किक स्टार्ट वर्जन आपके लिए कम कीमत में बेहतर विकल्प हो सकता है। कंपनी ने इस बाइक में 102 cc की क्षमता का इंजन प्रयोग किया था। जो कि 7.9 PS की पावर और 8.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स को शामिल किया गया है और दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिया गया है। यह बाइक कुल 3 रंगों में उपलब्ध है और इसका वजन 115 किलोग्राम है। इसकी कीमत महज 41,239 रुपये तय की गई है।
2)- Hero HF Deluxe: हीरो मोटोकॉर्प की एंट्री लेवल बाइक हीरो एचएफ डिलक्स के इस वैरिएंट में कंपनी ने स्पोक्स व्हील का प्रयोग किया है। वहीं इसका एलॉय व्हील वैरिएंट तकरीबन 1,000 रुपये महंगा है। इसमें कंपनी ने 97.2 cc की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है, जो कि 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक की कीमत 46,800 रुपये तय की गई है। इसमें भी कंपनी ने 4 स्पीड गियरबॉक्स को शामिल किया है। इसका वजन 109 किलोग्राम है और इसमें 9.6 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
3)- Bajaj Platina 100: बजाज ऑटो की बेस्ट माइलेज बाइक प्लैटिना भी हमारी इस सूची में शामिल की गई है। यह बाइक अपने लांगेस्ट व्हीलबेस के साथ ही लंबी सीट के लिए भी मशहूर है। कंपनी ने इसमें बेहतर सस्पेंशन भी प्रयोग किया है जो कि आपको आरामदेह सफर प्रदान करता है। कंपनी ने इस बाइक में 102 cc की क्षमता का इंजन प्रयोग किया था। जो कि 7.9 PS की पावर और 8.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में कंपनी ने 11 लीटर की क्षमता फ्यूल टैंक दिया है, इसमें दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसकी कीमत 47,763 रुपये तय की गई है।