Happy International Women’s day: आज दुनिया भर में महिलाओं के सम्मान के रूप में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है, और इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए देश की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp अपने वाहनों पर खास छूट दे रही है। हालांकि यह छूट सिर्फ महिलाओं को दी जा रही है। और इसका फायदा आप 8 और 9 मार्च को उठा सकते हैं। यानी इन 2 दिन आप हीरो के वाहनों को अगर किसी महिला के लिए खरीद रहें हैं, तो आप 5000 रुपये तक की नगद छूट का लाभ उठा सकते हैं।

वहीं कंपनी BS4 वाहनों के स्टॉक को खत्म करने के लिए अपनी कई लोकप्रिय बाइक पर 10,000 रुपये तक की छूट मुहैया करा रही है। अगर आप हीरो Xpulse 200 FI का BS4 वर्जन खरीदना चाहते हैं, जो आप इस पर 15,000 रुपये और Xpulse 200T, Xtreme 200R पर 10,000 तक बचा सकते हैं। बता दें, हीरो Xpulse 200 के कार्बोरेटर-लैस वैरिएंट को 10,000 रुपये तक की छूट के साथ बेचा जा रहा है। इसी तरह Xpulse 200T पर भी 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वर्तमान में Xpulse 200 की कीमत 98,500 रुपये है, जबकि इसके FI वर्जन की कीमत 1,06,500 रुपये रखी गई है। वहीं Xpulse 200T की कीमत 95,500 रुपये तय की गई है।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी की पोर्टफोलियो में अन्य बाइक्स की तुलना में Xpulse 200 रेंज की ब्रिकी कम होती है। तो डीलरशिप के लिए इस मोटरसाइकिल के BS4 स्टॉक को जल्दी खत्म करना आसान नहीं होगा। वहीं इस तरह की छूट के लिए यह सबसे बड़ा कारण है, जिससे ग्राहक अट्रैक्ट किए जा सके। बता दें, ज्यादात्तर डीलरों ने पहले ही BSIV Xpulse 200 FI वर्जन के स्टॉक को खत्म करना शुरू कर दिया है। हालांकि, कार्बोरेटर वर्जन अभी भी बड़ी संख्या में उपलब्ध है।

BS4 Hero Xpulse 200 और Xpulse 200T में कंपनी ने 199.6 cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 18.4PS की अधिकतम पावर और 17.1Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह मोटर 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। वहीं इस मोटरसाइकिल के BS6 वर्जन को इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है।

नोट: यहां पर वाहनों के डिस्काउंट के बारे में जो भी जानकारी दी गई है वो देश के अलग अलग लोकेशन और डिलरशिप के अनुसार भिन्न हो सकती है। इसलिए छूट के बारे में पूरी तस्दीक के लिए अपने नजदीकी डिलरिशप से संपर्क जरूर करें।