Great Wall Motors : नए साल की शुरुआत के साथ भारत में एक और कार निर्माता ने अपनी एंट्री पर मुहर लगा दी है। साल 2019 में भारत में दो नई कंपनियों ने एंट्री की जिनमें MG Motors और Kia Motors शामिल हैं। दोनों ही ब्रांड की गाड़ियों को भारतीय ग्राहकों ने खूब सराहा। ऐसे में अब चीन की कार निर्माता कंपनी Great Wall Motors भारत में एंट्री को तैयार है।

Great Wall Motors चीन की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता कंपनी है, जो वहां अपने चार ब्रांड Haval, Wey, Ora और Great Wall Pickup को सेल करती है। जिसमें Haval, Wey कंपनी के एसयूवी ब्रांड हैं वहीं Ora ब्रांड के तहत कंपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां सेल करती है। इसके अलवा जैसे की नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है Great Wall Pickup कर्मिशयल वाहनों के भीतर डील करती है।

Great Wall Motors का भारत में अपना पहला प्रोडक्ट 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, Great Wall Motors 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में अपनी सबसे सफल ब्रांड Haval को पेश करेगी। जिसमें Haval ब्रांड की तीन एसयूवी H4, H6 and H9 शामिल होंगी। इसके अलावा Ora and Wey ब्रांड की दो इलेक्ट्रिक कारों को भी पेश किया जा सकता है।

https://twitter.com/GwmIndia/status/1212229809847205888?s=20

चाइना की यह कंपनी Baoding Hebei में करीब 150km तक फैली हुई है और ​फिलहाल अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए लोकेशन की तलाश कर रही है। हाल ही में कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कंपनी ने नमस्ते इंडिया लिख अपनी एंट्री की ओर इशारा किया।

ये होंगी 3 गाड़ियां : कंपनी द्वारा पेश किए जने वाले मॉडल Haval H4 को भारत में 2021 के मिड तक लॉन्च किया जाएगा। H4 भारत में क्रेटा के सेगमेंट में अपनी जगह बनाएगा। जबकी यह क्रेटा से साइज में बड़ा होगा। इसके साथ ही चीन में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV H6 है, जो ऑडी जैसी ग्रिल और हेडलाइट कॉम्बो के साथ यूरोपीय लुक से लैस है। वहीं अगर हम Haval की सबसे बड़ी एसयूवी की बात करें तो वह 4.8 मीटर लंबी H9 होगी। जो भारत में लॉन्च होने के बाद Ford Endeavour और Toyota Fortuner जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।