BS6 Aprilia Scooters: प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Aprilia ने भारतीय बाजार में आज अपने तीन स्कूटरों को नए BS6 मानकों के अनुसार अपडेट करते हुए लांच किया है। कंपनी ने अपनी Aprilia SR 160, SR 125 और Storm 125 को नए इंजन के साथ अपडेट किया है। इस अपडेशन के साथ इस स्कूटर लाइन अप की कीमत में तकरीबन 19,000 रुपये तक इजाफा देखने को मिला है।

इंजन अपडेट के अलावा इन स्कूटरों में अन्य कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। वहीं इसके पॉवर आउटपुट में भी कोई बदलाव नहीं आया है। कंपनी ने अपने SR 160 में 160 cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त इंजन का प्रयोग किया है। जो कि 10.7 bhp की पावर और 11.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं 125 सीरीज में कंपनी ने 125 cc की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है। इसके पावरआउट में भी कोई बदलाव नहीं आया है, ये स्कूटर 9.4 bhp की पावर और 9.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

कंपनी ने हाल ही में अपने नए मॉडल SXR 160 को भी बीते ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया था। जानकारी के अनुसार कंपनी इस स्कूटर को इस साल के अगस्त महीने में लांच किया जा सकता है। इसमें में भी 160 cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त इंजन का प्रयोग किया जाएगा। इसके बाद कंपनी SR 125 का भी SXR वर्जन भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

Aprilia के स्कूटरों के नए BS6 मॉडल और नई कीमत:

मॉडल                                             कीमत
SR 160 Race                                  1,13,671
SR 160 Carbon                             1,07,570
SR 160                                           1,04,476
SR 125                                           92,181
Storm 125                                     86,638

कंपनी अपने नए मॉडल SXR 160 में कई बेहतरीन फीचर्स को शामिल करेगी। इसमें LED लाइिटंग, ग्लॅव बॉक्स, यूएसबी चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), क्रोम इत्यादि जैसे फीचर्स को शामिल किया जाएगा। ये स्कूटर कुल चार रंगों के साथ बजार में पेश की जाएगी, जिसमें रेड, ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर शामिल होंगे।