इटली की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी अप्रिलिया ने भारतीय बाजार में 65,000 रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) की शुरुआती कीमत में अपनी स्कूटर Aprilia Storm 125 को लॉन्च किया है। जैसा कि कंपनी द्वारा साझा की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, कंपनी ने इसमें ड्रम ब्रेक का प्रयोग किया है। कंपनी ने इस स्कूटर को पहली बार बीते ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया था।

हालांकि पहली बार प्रदर्शित किए गए स्ट्रॉम 125 की तुलना में प्रोडक्शन मॉडल में कुछ और बदलाव हुए हैं। Storm 125 की कीमत SR125 की तुलना में लगभग 8,000 रुपये कम है जिसकी कीमत 72,920 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। कंपनी ने इस स्कूटर में 12 इंच का व्हील प्रयोग किया है। हालांकि इसका डिजाइन काफी हद तक वेस्पा मॉडल से मेल खाता है।

इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा इसमें कंपनी ग्रैब हैंडल का प्रयोग किया है जो कि पिछले मॉडल में नहीं था। कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत को कम रखने के लिए इसमें कई बदलाव किए हैं। इसमें ऑफ रोडिंग टायरों की जगह पर रेगुलर टायरों का प्रयोग किया गया है। इन्ही टायरों को कंपनी ने ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया था।

इसके अगले हिस्से में 120/80 साइज के और पिछले हिस्से में 130/80 साइज के टायर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इस स्कूटर में कंपनी ज्यादा आकर्षक और बोल्ड ग्रॉफिक्स का इस्तेमाल किया है। Aprilia Storm 125 में कंपनी ने 124.49 cc की क्षमता का इंजन प्रयोग किया गया है जो कि 9.5hp की पावर और 9.8Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। भारतीय बाजार में ये स्कूटर मुख्य रूप से
TVS Ntorq 125 और Honda Grazia को टक्कर देगी।