2020 Honda City: जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय सेडान कार Honda City की पांचवी जेनरेशन को लॉन्च करने जा रही है। ACI पर लीक हुइ डिटेल के मुताबिक नया मॉडल वर्तमान के मुकाबले अधिक बड़ा होगा। भारतीय स्पेक सिटी सेडान में 2,600 मिमी व्हीलबेस दिया जाएगा। जिसके साथ ही इसकी लंबाई 4,549 मिमी, चौडाई 1,748 मिमी और ऊँचाई 1,489 मिमी होगी।
वहीं वर्तमान में इस कार की लंबाई 4,440 मिमी, चौड़ाई 1,695 मिमी और ऊँचाई 1,495 मिमी है। हालांकि इसकर व्हीलबेस समान 2,600 मिमी का ही रखा गया है। बता दें,भारत में आने वाले नए मॉडल में थाईलैंड में ब्रिकी के लिए उपलब्ध मॉडल से 11 मिमी लंबा व्हीलबेस दिया जाएगा। फीचर्स की बात करें तो नई होंडा सिटी तीन ट्रिम्स V, VX और ZX में पेश की जाएगी। जिसके टॉप-स्पेक वेरिएंट में फुल एलईडी लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, 16 इंच के अलॉय व्हील और 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम उपलब्ध होंगे। इसे अलावा नई सेडान में चार एयरबैग्स, 3-पॉइंट सीटबेल्ट, VSA, TPMS ट्रैक्शन कंट्रोल आदि सेफ्टी फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।
नई होंडा सिटी में बीएस6 कंम्पलाइंट 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल और 1.5-लीटर i-DTEC डीजल इंजन मिलेगा। दोनों इंजन के साथ कंपनी 5-स्पीड एमटी और सीवीटी का विकल्प देगी। वहीं होंडा सिटी को इस साल के अंत तक हाइब्रिड तकनीक से लैस 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल मोटर के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है। जो अपने सेगमेंट की एकमात्र प्रतिद्वंदी सियाज माइल्ड हाइब्रिड को चुनौती देगी।
फिलहाल इस कार की कीमत के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन उमीद है कि इसे बेस पेट्रोल मॉडल की कीमत 9 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। और यह भारत में लॉन्च होने पर सेगमेंट की सबसे महंगी कार सियाज को टक्कर देगी। बता दें, इस कार को अप्रैल 2020 में ब्रिकी के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं कोरोना वायरस के खतरे के चलते होंडा सिटी की गोवा में होने वाली मीडिया ड्राइव को रुकवा दिया है। जिसे अब इस महीने के अंत में दोबारा से प्रोसेस किया जाएगा।