2020 Honda City: होंडा की ऑल-न्यू होंडा सिटी भारत में एक बहुप्रतीक्षित कार है, जिसे इस साल के शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाना था। लेकिन COVID-19 महामारी के चलते होंडा सिटी की लॉन्च को टाल दिया गया। फिलहाल कंपनी इस कार को अगले महीनें भारतीय बाजार में ब्रिकी के लिए उपलब्ध कराएगी। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि नई पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी वर्तमान पीढ़ी की होंडा सिटी के साथ ही सेल की जाएगी। यानी दोनों कारों को एक साथ बाजार में बेचा जाएगा। आइए बताते हैं, नई पीढ़ी की कार में कौन सी 5 खास चीजें दी जाएंगी।
पहले से आकार में होगी ज्यादा बड़ी :नई जेनरेशन होंडा सिटी साइज में मौजूदा मॉडल से बड़ी होगी, इसकी लंबाई 4,549 mm, चौडाई 1,748 mm और ऊँचाई 1,489 mm है। बता दें, मौजूदा मॉडल की लंबाई महज 4,440 mm है। इसके साथ ही इसका व्हीलबेस वर्तमान मॉडल के मुकाबले तकरीबन 11mm ज्यादा होगा। बता दें, होंडा सिटी Alexa के साथ आने वाली भारत की पहली कनेक्टेड कार है। इस फीचर के जरिए ग्राहकों अपने घर में बैठकर अपनी कार के साथ कनेक्ट हो सकेंगे।
एक्सटीरियर में मिलेंगे ये बड़े बदलाव :आगामी होंडा सिटी में मॉडल मौजूदा मॉडल की तुलना में फ्रंट-एंड डिज़ाइन होंडा अकॉर्ड और होंडा सिविक से काफी प्रेरित है। इसमें दोनों तरफ ऑल-एलईडी हैडलैंप्स के साथ मोटी मेटल क्रोम स्ट्रिप मिलती है। इसमें नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील भी दिए गए हैं। इसके अलावा नए एलईडी हेडलैंप में डे टाइम रनिंग लैंप (डीआरएल) और रियर को नया Z आकार 3 डी एलईडी ब्रेक लैंप मिलता है।
कैबिन में मिलेंगे खास फीचर्स :नई होंडा सिटी के डैशबोर्ड को फिर से डिजाइन किया गया है। जो मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक प्रीमियम लगता है। इसमें सॉफ्ट पाउच और फॉक्स वुड गार्निश मिलती है। डैशबोर्ड में 20.3 सेमी का टचस्क्रीन एसी मिलता है। साथ ही, टॉप-एंड वर्जन में रेड/ब्लू इल्यूमिनेशन, लेदर स्टीयरिंग व्हील और शिफ्ट लीवर, फ्रंट फुटवेल में सॉफ्ट इंटीरियर एंबियंट लाइटिंग, एलईडी इंटीरियर रूम लैंप के साथ मैप लैंप और फुल-एचडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और जी-मीटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
मिलेगा नया पेट्रोल इंजन: 2020 होंडा सिटी में कंपनी नए 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का प्रयोग करेगी। यह इंजन 119bhp की पावर और 155Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसके अलावा कंपनी इस कार को 1.5 लीटर i-DTEC डीजल पावरट्रेन के साथ भी पेश करेगी। जो करीब 100bhp की पावर प्रदान करेगा। ट्रांसमिशन की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट को केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा, वहीं डीजल मॉडल 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ लॉन्च होगा। इस सेडान की पांचवी जेनरेशन को तीन ट्रिम्स V, VX और ZX में लॉन्च किया जाएगा।
कीमत: भारतीय बाजार में होंडा की पांचवी जेनरेशन सिटी का मार्केट में बेसब्री से इंतजार हो रहा है इस कार को बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। कीमत की बात करें तो इस कार की कीमत 10 लाख रुपये से 16 लाख रुपये के बीच हो सकती है।