2019 Tata Hexa Launched: देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी 2019 Tata Hexa के नए फेसलिफ्ट वैरिएंट को लांच कर दिया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस एसयूवी में कंपनी ने कुछ खास बदलाव किए हैं जो कि इसे पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा बेहतर बनाता है। फीचर्स और तकनीक में बदलाव के साथ इस एसयूवी के कुछ वैरिएंट की कीमत में भी इजाफा हुआ है। हालांकि बेस वैरिएंट्स की कीमत पहले जितनी ही रखी गई है।

नई 2019 Tata Hexa की शुरुआती कीमत 12.99 लाख रुपये तय की गई है। कंपनी ने इसके सभी वैरिएंट में कुछ कॉस्मेटिक बदलावा किए हैं। कंपनी ने XT, XTA और XT 4×4 वैरियंट की कीमत में करीब 20 हजार रुपये का इजाफा किया है। इस एसयूवी में कंपनी ने नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम शामिल किया है।

यदि इस एसयूवी के इंटीरियर में हुए बदलाव की बात करें तो इसके XT, XTA और XT 4×4 वैरिएंट्स में कंपनी ने हर्मन कंपनी का 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इस सिस्टम को आप ऐंड्रॉयड ऑटो से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसमें जेबीएल के 10 बेहतरीन स्पीकर को भी शामिल किया है। इसके पहले इसमें 5 इंच का इन्फोटेंमेंट सिस्टम दिया गया था।

इंटीरियर के अलावा कंपनी ने इसके एक्सटीरियर में भी कॉस्मेटिक बदलाव किया गया है। कंपनी ने इन तीनों वैरिंएंट को ड्यूअल टोल कलॅर के साथ लांच किया है। इसके अलावा XMA और XTA वैरिएंट में कंपनी ने 19 इंच का डायमंड कट एलॉय व्हील शामिल किया है। वहीं अन्य वैरिएंट में कंपनी ने 16 इंच का एलॉय व्हील प्रदान किया है।

कंपनी ने इस एसयूवी के इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। इस एसयूवी में कंपनी ने 2.2 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन प्रयोग किया है। जो कि दो अलग अलग पॉवर विकल्पों के साथ उपलब्ध है। एक वैरिएंट 148 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और दूसरा 154 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी ने नई 2019 Tata Hexa के बेस वैरिएंट में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को शामिल किया है और टॉप एंड वैरिएंट में 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।

नई 2019 Tata Hexa के वैरिंएट्स और कीमत:

वैरिंएट्स                                          कीमत
हेक्सा XE 4×2                                 12.99 लाख
हेक्सा XM 4×2                                14.38 लाख
हेक्सा XM+ 4×2                             15.47 लाख
हेक्सा XMA 4×2                             15.63 लाख
हेक्सा XT 4×2                                 17.04 लाख
हेक्सा XTA 4×2                              18.20 लाख
हेक्सा XT 4×4                                 18.37 लाख