Mahindra and Mahindra के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और कुछ न कुछ अनोखी चीजों को पोस्ट करते हैं जो वायरल हो जाती हैं। मगर हाल ही में आनंद महिंद्रा की एक पोस्ट ट्विटर पर वायरल हो चुकी है जिसमें वह डांस स्टेप पर्फोर्म करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, मामला हैदराबाद में चल रही एबीबी एफआईए फॉर्मूला ई विश्व चैंपियनशिप (ABB FIA Formula E World Championship) का है जहां आनंद महिंद्रा इन दिनों महिंद्रा कारों के साथ मौजूद हैं। शुक्रवार को महिंद्रा ग्रुप की जेन3 फॉर्मूला ई रेस के लॉन्च के मौके पर आनंद महिंद्रा की मुलाकात दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और आरआरआर फिल्म अभिनेता रामचरण (RRR movie actor ramcharan) से हुई थी।

इस मुलाकात के दौरान आनंद महिंद्रा (Anand mahindra) और रामचरण (Ramcharan) रामचरण की फिल्म आरआरआर के फेमस गाने नाटू नाटू (RRR Song Natu Natu) पर डांस करते नजर आए।

इस डांस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि, ” ”रेस के अलावा, हैदराबाद प्रिक्स में रामचरण से नाटू नाटू के बेसिक स्टेप्स सीखकर बोनस भी मिला। शुक्रिया मेरे दोस्त…ऑस्कर के शुभकामनाएं।” आनंद महिंद्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और ट्विटर यूजर्स ने उनके डांस की तारीफों की झड़ी लगा दी।

Anand Mahindra Natu Natu

आनंद महिंद्रा (Anand mahindra) द्वारा पोस्ट किए गए नाटू नाटून डांस वीडियो पर आरआरआर अभिनेता रामचरण (RRR Actor Ramcharan) ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, “आनंद महिंद्रा जी, आपने मुझसे भी तेज मूव किया। यह एक सुपर फन इंट्रैक्शन था। आरआर मूवी टीम के लिए आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

RRR Ram charan

एसएस राजामौली (SS Rajamouli)की फिल्म आरआरआर (RRR) के वायरल हो चुके गाने ‘नाटू नाटू’ (Natu Natu) ऑस्कर के लिए नोमिनेट किया गया है जहां इस गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में रखा गया है। अपने ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने डांस वीडियो के साथ साथ इस गाने के नोमिनेट होने पर खुशी जताते हुए बधाई भी दी है।

आपको बताते चलें कि हैदराबाद में एबीबी एफआईए फॉर्मूला ई विश्व चैंपियनशिप (ABB FIA Formula E World Championship) के सीजन 9 की की शुरुआत शुक्रवार 11 फरवरी को हो चुकी है। इलेक्ट्रिक कार रेस की मेजबानी करने वाला हैदराबाद विश्व का 30वां और भारत का पहला शहर बन गया है।

एबीबी एफआईए फॉर्मूला ई विश्व चैंपियनशिप (ABB FIA Formula E World Championship) में दुनिया की प्रमुख और लग्जरी कार निर्माता कंपनियों की कार शामिल हो रही हैं जिसमें महिंद्रा, मासेराती, मैकलारेन, जगुआर, निसान, जेन ईवी3 और पोर्श जैसी कंपनियों का नाम प्रमुख है।