वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी। आगामी लोकसभा चुनाव के चलते इस साल आने वाला बजट Interim Budget होगा। बता दें कि 2024 के लिए पूर्ण बजट नई सरकार बनने के बाद जुलाई में पेश होगा। लेकिन अंतरिम बजट को लेकर भी लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं और आम आदमी से लेकर रेलवे, एग्रीकल्चर जैसे सेक्टर भी बजट से उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Live Updates

देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहे जनसत्ताडॉटकॉम

11:13 (IST) 31 Jan 2024
बजट सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण

अब दंड को नहीं, न्याय को प्राथमिकता। कोई भी राष्ट्र तेज गति से तभी आगे बढ़ सकता है, जब वो पुरानी चुनौतियों को परास्त करके अपनी ऊर्ज नए कार्यों में लगाए- राष्ट्रपति

11:12 (IST) 31 Jan 2024
बजट सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण

जम्मू और कश्मीर आरक्षण कानून से वहां भी जनजाति समुदायों को प्रतिनिधि का अधिकार मिलेगा- राष्ट्रपति

11:11 (IST) 31 Jan 2024
बजट सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण

तीन दशक बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने के लिए सरकार की सराहना करती हूं। इससे लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हुई- राष्ट्रपति

11:10 (IST) 31 Jan 2024
बजट सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण

भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की। सरकार ने लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी। बीते 12 महीनों में मेरी सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक लाई जो माननीय संसद सदस्यों के बहुमत से कानून बने – राष्ट्रपति

11:09 (IST) 31 Jan 2024
बजट सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण

ऐतिहासित जी-20 की सफलता ने पूरे विश्व में भारत की भूमिका को सशक्त किया। भारत ने एशियाई खेलों में पहली बार 100 से ज्यादा मेडल जीते। भारत को सबसे बड़ा पुल अटल सेतु मिला। भारत को पहली अमृत भारत और नमो ट्रेन मिली- राष्ट्रपति

11:08 (IST) 31 Jan 2024
बजट सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण

बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। इस दौरान देशवासियों का गौरव बढ़ाने वाले अनेक पल आए। दुनियाभर के संकटों के बीच भारत तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था बना। भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर झंडा लहराने वाला पहला देश बना- राष्ट्रपति

11:07 (IST) 31 Jan 2024
2 करोड़ से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए गए

आजादी के महोत्सव के दौरान मेरा देश, मेरी माटी के तहत देशभर के गांवों से कलश दिल्ली लाए गए- राष्ट्रपति

700000 लाख से ज्यादा अमृत सरोवर बने

2 करोड़ से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए गए

16 करोड़ से ज्यादा लोगों ने तिरंगा के साथ सेल्फी अपलोड की

अमृत उत्सव के दौरान ही कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित हुई

11:05 (IST) 31 Jan 2024
राष्ट्रपति का अभिभाषण शुरू

नए सदन में मेरा पहला संबोधन। यहां एक श्रेष्ठ भारत की झलक। नए भारत के निर्माण का संकल्प-राष्ट्रपति

10:55 (IST) 31 Jan 2024
Budget 2024 Live: राष्ट्रपति पहुंची संसद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने अंगरक्षकों के साथ ऐतिहासिक बग्गी में संसद भवन पहुंची। 11 बजे होगा अभिभाषण

10:45 (IST) 31 Jan 2024
नई संसद में सेंगोल

नई संसद में सेंगोल के साथ स्पीकर ओम बिड़ला। थोड़ी देर में बजट सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण

10:43 (IST) 31 Jan 2024
Budget 2024 Expectations Live: राष्ट्रपति मुर्मू संसद के लिए रवाना

बजट सत्र की शुरुआत और अभिभाषण के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ऐतिहासिक बग्गी में संसद के लिए राष्ट्रपति भवन से रवाना।

10:42 (IST) 31 Jan 2024
Budget 2024 Expectations Live: 9 फरवरी तक बजट सत्र

आप जानते ही हैं कि जब चुनाव का समय निकट होता है, तब आमतौर पर पूर्ण बजट नहीं रखा जाता है। हम भी उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए पूर्ण बजट नई सरकार बनने के बाद आपके समक्ष लेकर आएंगे- पीएम

10:37 (IST) 31 Jan 2024
Budget 2024 Expectations Live: हम ही लाएंगे पूर्ण बजट

नई सरकार बनने पर हम ही लाएंगे पूर्ण बजट। अंतरिम बजट एक तरह से नारी शक्ति के साक्षात्कार का बजट है। ये बजट सत्र पश्चाताप का अवसर है। इस बार कुछ दिशानिर्देश की बातें लेकर देश की वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी हम सबके सामने कल अपना बजट पेश करने वाली हैं। देश नित्य प्रगति की नई-नई ऊंचाइयों को पार करते हुए आगे बढ़ रहा है, सर्व स्पर्शी विकास हो रहा है, सर्वांगीण विकास हो रहा है, सर्व समावेशी विकास हो रहा है। ये यात्रा जनता जनार्दन के आशीर्वाद से निरंतर चलती रहेगी- पीएम

10:35 (IST) 31 Jan 2024
Budget 2024 Expectations Live: विपक्ष पर पीएम का वार

कल वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करेंगी। कुछ लोग आदतन हुड़दंग करते हैं। लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले आत्म मंथन करें। आदतन हुड़दंग करने वाले लोग अपने 10 साल का काम देखें। हुड़दंग करने वालों को शायद ही कोई याद करे -पीएम

10:32 (IST) 31 Jan 2024
Budget 2024 Expectations Live: संसद में आज से शुरू हुआ बजट सत्र

संसद में आज यानी 31 जनवरी 2024, बुधवार से बजट सत्र की शुरुआत हो गई है।

10:31 (IST) 31 Jan 2024
Budget 2024 Expectations Live: कहां और कब पेश होगा बजट?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे से लोकसभा में अंतरिम बजट 2024 पेश करेंगी।

बजट से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए विजिट करें https://www.jansatta.com/business/budget/