स्विस बैंकों ने उन विदेशी खाताधारकों का नाम जारी करना शुरू कर दिया है, जिन्होंने कर चोरी कर कालाधान इन खातों में जमा किया है। स्विस बैंक की ओर से जारी सूची में दो भारतीय महिलाओं का नाम भी शामिल है।
स्विट्जरलैंड सरकार ने अपने आधिकारिक राजपत्र (गजट) में इन नामों की सूची जारी की है, ताकि उनकी संबंधित देशों में जांच हो सके। इस बीच, स्विस संघीय कर प्रशासन (एफटीए) ने इस सूची में शामिल दोनों महिलाओं स्नेह लता साहनी और संगीता साहनी को 30 दिन का समय दिया है।
इस अवधि में वे भारतीय एजेंसियों को उनकी विस्तृत जानकारी देने के खिलाफ संघीय प्रशासनिक अदालत में अपील कर सकती हैं। स्विट्जरलैंड, कर पर हुए आपसी सहयोग समझौते के तहत यह जानकारी भारत को देने वाला है। हालांकि, इन महिलाओं की नागरिकता के अलावा कोई और जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।