Bank Holiday October 2024 List: अगले महीने अक्तूबर 2024 में कई त्योहार और राष्ट्रीय अवकाश होने के चलते करीब 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के मौके पर 2 अक्तूबर (बुधवार) को देश भर में छुट्टी रहेगी। बैंकों की इन 15 दिनों की छुट्टियों में शनिवार और रविवार का अवकाश भी शामिल है। आपको बताते हैं RBI की लिस्ट के मुताबिक, आपके राज्य में अक्टूबर में कब-कब सरकारी छुट्टी पड़ रही है।

अक्टूबर 2024 में सरकारी छुट्टी:Bank Holidays in October 2024

अक्टूबर2024 में महात्मा गांधी/महालया अमावस्या, नवरात्रि, दुर्गा पूजा/दशहरा (महा सप्तमी), दुर्गा पूजा, दुर्गा अष्टमी, महाअष्टमी/महानवमी, दशहरा (महादशमी)/विजयादशमी, लक्ष्मी पूजा, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दीवाली (Deepawali)/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन जैसे बड़े मौके पर बैंकों में अवकाश रहेगा।

PM Kisan: दिवाली से पहले मोदी सरकार का तोहफा, इस दिन खाते में आएंगे पीएम किसान के 2000 रुपये

1 अक्टूबर (मंगलवार) को जम्मू में विधानसभा चुनाव के मौके पर छुट्टी रहेगी।

2 अक्टूबर(बुधवार) को गांधी जयंती/महालया अमावस्या के मौके पर देशभर में सरकारी छुट्टी है।

3 अक्टूबर (गुरुवार) को नवरात्रि का पहला दिन है और राजस्थान में इस दिन बैंकों में अवकाश रहेगा।

10 अक्टूबर (गुरुवार) को दुर्गा पूजा (महासप्तमी) के मौके पर त्रिपुरा, असम, नागालैंड और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

12 अक्टूबर (शनिवार) को दशहरा/विजयदशमी है और बैंकों में महीने के दूसरे शनिवार के चलते नियमित अवकाश रहेगा।

14 अक्टूबर ( सोमवार) को सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

16 अक्टूबर(बुधवार) को लक्ष्मी पूजा के अवसर पर त्रिपुरा और बंगाल में छुट्टी रहेगी।

17 अक्टूबर (गुरुवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती/बीहू के मौके पर कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर (शनिवार) को जम्मू-कश्मीर दिवस के अवसर पर जम्मू व श्रीनगर में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

31 अक्टूबर (गुरुवार) को दीवाली (Deepawali)/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल/नरक चतुर्दशी के जन्मदिन के मौके पर अधिकतर राज्यों में छुट्टी है। त्रिपुरा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर और मेघालय को छोड़कर बाकी जगह बैंक बंद रहेंगे।

RBI Holiday List