Adani Group News: भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछले कई दिनों से लगातार बुरी खबर आ रही है। पिछले करीब एक महीने में Sensex में 5000 से ज्यादा अंकों की गिरावट हो चुकी है। वहीं Nifty भी 25000 के करीब रह गया है। लेकिन शुक्रवार (23 जनवरी 2026) शेयर बाजार में अडानी ग्रुप के शेयर बुरी तरह क्रैश हो गए। आज भारतीय शेयर बाजार में अडानी ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई। अडानी ग्रुप की कई कंपनियों में लाल निशान (लोअर सर्किट) लग गए और कुछ में लगभग 10% तक की गिरावट देखी गई। इसके बाद अडानी समूह का कुल बाजार मूल्य (Market Cap) लगभग ₹1.1 लाख करोड़ तक गिर गया।

क्यों गिर गए अडानी ग्रुप के शेयर?

इस बार गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की एक कानूनी कार्रवाई है। SEC ने यूएस की एक कोर्ट से अनुमति मांगी है कि वह गौतम अडानी और सागर अडानी को सीधे ई-मेल के ज़रिए कानूनी समन भेजे। यह समन कथित $265 मिलियन (लगभग ₹2200 करोड़) के रिश्वत और धोखाखड़ी के मामले से जुड़े हैं।

आज क्यों ढह गया शेयर बाजार? Sensex 769 अंक लुढ़का, Nifty 25100 के नीचे; जानें टॉप गेनर-लूजर शेयर्स

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला अमेरिका में किसी भारतीय कारोबारी समूह के खिलाफ दर्ज सबसे हाई-प्रोफाइल कानूनी मामलों में गिना जा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि SEC पिछले एक साल से अडानी ग्रुप के फाउंडर गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को कानूनी समन भेजने की कोशिश कर रही है। लेकिन अब तक औपचारिक रूप से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इसी वजह से अब SEC ईमेल और उनके अमेरिकी वकीलों के माध्यम से नोटिस भेजने जैसे वैकल्पिक तरीकों का सहारा लेना चाहती है। इस खबर के सामने आते ही निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा और इसका असर अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट के रूप में देखने को मिला।

India-EU FTA: 26 जनवरी के बाद भारत-यूरोप ट्रेड डील हो सकती है फाइनल, रिपोर्ट में खुलासा; इंडियन प्रोडक्ट्स के लिए खुलेंगे बड़े बाजार

Adani Group Stocks: किस शेयर में कितनी गिरावट

गौतम अडानी और सागर अडानी से जुड़ी इस खबर के आने का बाद अडानी ग्रुप स्टॉक आज भारी दबाव के साथ कारोबार करते दिखे।

Adani Green Energy सबसे ज्यादा हिट हुआ और 772 रुपये के इंट्राडे लो से करीब 14.57 प्रतिशत तक गिर गया।

अडानी एंटरप्राइज़ेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में क्रमशः करीब 10.7 और 12.2 प्रतिशत की गिरावट आई और आज के सबसे निचले स्तर पर पहुंचकर क्रमशः 1862.95 रुपये और 812 रुपये पर कारोबार करते दिखे।

Adani Ports के शेयर में 7.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1304 रुपये पर रह गया।

Adani Total Gas के स्टॉक में 5.77 प्रतिशत की गिरावट हुई और यह 516.75 रुपये रह गया।

Adani Power पर भी इस खबर का असर पड़ा और यह 5.33 प्रतिशत गिरकर 133.3 रुपये पर रह गया।

Ambuja Cements में 5.14 फीसदी गिरकर 518.1 रुपये पर रह गया। जबकि ACC में 3.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और 1666 रुपये रह गया।

अडानी ग्रुप की प्रतिक्रिया

बता दें कि यह मामला सामने आने के वक्त से ही अडानी ग्रुप इन आरोपों को ‘निराधार’ और ‘बेबुनियाद’ बताता रहा है। समूह के मुताबिक, सभी आरोपों का कानूनी और मजबूत तरीके से बचाव किया जाएगा और ‘हर संभव कानूनी विकल्प’ उठाएंगे।

जून में इससे पहले गौतम अडानी ने कहा था कि ‘सारे शोर-शराबे के बावजूद’ अडानी ग्रुप के किसी भी शख्स पर यूएस के फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेज एक्ट (FCPA) के उल्लंघन या न्याय में बाधा डालने की साजिश का कोई आरोप तय नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि अमेरिकी नियामक संस्था SEC ने नवंबर 2024 में यह मुकदमा दायर किया था। इसमें आरोप है कि गौतम अडानी और सागर अडानी ने अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) से संबंधित जानकारियों को लेकर अमेरिकी निवेशकों के समक्ष कथित रूप से गलत और भ्रामक प्रस्तुतियां दीं जो अमेरिकी सिक्योरिटीज कानूनों का उल्लंघन है। Gautam Adani के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, US में लगे रिश्वत के आरोप, Adani Green Energy ने रद्द की 600 मिलियन डॉलर की बॉन्ड डील

[डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Jansatta.com अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।]