Adani Group Stocks Plunge: अडानी ग्रुप की कंपनियों के स्टॉक्स आज (22 नवंबर) को एक बार फिर शेयर बाजार खुलते ही गिर गए। गौतम अडानी (Gautam Adani) समेत 7 अन्य लोगों पर अमेरिका में लगे गंभीर आरोपों के बाद Adani Group एक बार फिर विवादों में हैं। और इन आरोपों का असर कल (21 नवंबर 2024) से ही समूह की कंपनियों के स्टॉक्स पर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को बाजार बंद होने के समय अडानी ग्रुप के शेयरों में 23 फीसदी तक की गिरावट हो गई थी। और आज सुबह बाजार खुलते ही शेयर 10 प्रतिशत फिर लुढ़क गए। इसके अलावा अमेरिकी अभियोजनकों द्वारा अडानी समूह पर लगाए गए रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद केन्या ने अडानी ग्रुप के साथ 700 मिलियन डॉलर की डील रद्द कर दी है।
US में रिश्वतखोरी मामले पर Adani Group का पहला बयान, गौतम अडानी पर लगे गंभीर आरोपों पर दिया ये जवाब
अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट:Adani Group Stock Performance
स्टॉक का नाम | इन्ट्रा-डे में स्टॉक रिएक्शन |
अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) | -7.23 प्रतिशत |
अडानी पोर्ट्स एंड सेज़ (Adani Ports and SEZ) | -5.38 प्रतिशत |
अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) | -10.82 प्रतिशत |
अडानी पावर | -6.30 प्रतिशत |
अडानी एनर्जी सॉल्यूशन | -8.60 प्रतिशत |
अडानी टोटल गैस | -5.81 प्रतिशत |
अडानी विल्मर | -5.43 प्रतिशत |
अम्बुजा सीमेंट | -1.44 प्रतिशत |
अडानी ग्रुप के साथ केन्या ने रद्द कर दी बड़ी डील: Kenya cancels key contract with Adani Group
केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने नैरोबी के प्राइमरी एयरपोर्ट के विस्तार की प्रक्रिया की डील को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का ऐलान किया है। इसमें अडनी ग्रुप का प्रस्ताव भी शामिल है। राष्ट्र के नाम एक संबोधन में रूटो ने पावर ट्रांसमिशन लाइन बनाने के लिए 700 मिलियन डॉलर के उस प्रोजेक्ट को बंद करने का आदेश दिया जिसमें अडानी ग्रुप यूनिट शामिल है।
रूटो ने जांच एजेंसियों और साझेदार देशों द्वारा मुहैया कराई नई जानकारी का हवाला देते हुए कहा, “मैंने परिवहन मंत्रालय, ऊर्जा और पेट्रोलियम मंत्रालय की एजेंसियों को, चल रही खरीद प्रक्रिया को तुरंत रद्द करने का निर्देश दिया है।”
गौतम अडानी पर लगे रिश्वत के आरोपों पर अमेरिका का बयान, कहा- भारत-US संबंध मजबूत नींव पर आधारित
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने अक्टूबर में केन्या इलेक्ट्रिकल ट्रांसमिशन कंपनी (Kenya Electrical Transmission Company) के साथ 30 साल के लिए 736 मिलियन डॉलर की पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप हासिल की थी। इस कॉन्ट्रैक्ट पर इसी महीने केन्या की एक कोर्ट ने रोक लगा दी थी।
अमेरिका में अडानी पर लगे रिश्वत देने के गंभीर आरोप
अडानी ग्रुप की चुनौतियों उस समय बढ़ीं, जब अमेरिकी अभियोजकों ने ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अडानी ग्रुप पर अपने सोलर एनर्जी बिजनेस का विस्तार करने के लिए यूएस में भारतीय सरकारी अधिकारों को रिश्वत देने का आरोप लगाया। अमेरिकी अभियोजकों ने गौतम अडानी व उनके भतीजे सागर अडानी और अन्य लोगों पर सोलर एनर्जी कॉन्ट्रेक्ट(Solar Energy Contract) हासिल करने के लिए 2020 से 2024 के बीच भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से ज्यादा की रिश्वत देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब उन अमेरिकी बैंकों और निवेशकों से छुपाया गया, जिनसे अडानी ग्रुप ने इस परियोजना के लिए अरबों डॉलर जुटाए थे।
अमेरिका की एक कोर्ट द्वारा अरेस्ट वारंट भी जारी किया गया है। इन सभी आरोपों पर अडानी ग्रुप ने जवाब देते हुए इन्हें निराधार बताया और पूरी तरह से खारिज कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर