Adani Group Stocks Rise Today: भारतीय शेयर बाजार में आज (14 जनवरी 2025) निवेशकों को मामूली राहत मिली। कल 13 जनवरी को 7 महीने में हुई सबसे बड़ी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में पॉजिटिव रुख रहा। कारोबार बंद होने के समय BSE Sensex और NSE Nifty दोनों हरे रंगे के निशान पर थे। लेकिन अडानी ग्रुप की कंनियों ने आज खूब धूमधड़ाका किया। गौतम अडानी के ग्रुपकी कंपनियों के शेयर आज रॉकेट की स्पीड से चढ़े। Adani Enterprises के शेयरों में 8.8 फीसदी की तेजी आई जो कल की तुलना में बड़ा करेक्शन है। अडानी पावर (Adani Power) के शेयर इन्ट्रा-डे हाई में 19.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 536.20 पर पहुंच गए।
सेंसेक्स 169.62 अंक की बढ़त के साथ 76,499.63 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 90.10 अंक के लाभ से 23,176.05 अंक पर था।
आज (14 जनवरी) को intra-day रैली में आई तेजी खासतौर पर बाजार में आई उन खबरों के चलते हैं जिनमें यह कहा गया कि अमेरिका में डोनल्ड ट्रंप के सत्ता संभालते ही अडानी को यूएस में रिश्वतखोरी के आरोपों से क्लीन चिट मिल सकती है। हालांकि, फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं आई है और यह खबर पूरी तरह से बाजार में चल रही अफवाहों पर बेस्ड है।
अडानी के शेयरों में बंपर तेजी
अडानी पावर के शेयरों ने intra-day में जबरदस्त उछाल देखी। हालांकि, यह स्टॉक अभी भी अपने 1 साल के 895.85 रुपये के सबसे हाई लेवल से 67 प्रतिशत दूर है। यह स्टॉक 21 नवंबर, 2024 को 52 हफ्ते के निचले स्तर पर 432 रुपये की कीमत पर रह गया था। यह गिरावट नवंबर 2024 में ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और कुछ अन्य लोगों पर अमेरिका में लगे रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद आई थी।