Aarogya Sanjeevni Policy: कोरोना के इस संकट के दौर में स्वास्थ्य को लेकर सभी की चिंताएं बढ़ गई हैं। ऐसी स्थिति में हेल्थ इंश्योरेंस कवर काफी अहम हो गया है। हालांकि हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीज भी काफी महंगी हैं और इस बीच आरोग्य संजीवनी पॉलिसी संकट के दौर में संजीवनी बनकर सामने आई है। इस पॉलिसी को इंश्योरेंस रेग्युलेटरी ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 1 अप्रैल को लॉन्च किया था। इस स्कीम के तहत 5 लाख रुपये तक का कवरेज हासिल किय़ा जा सकता है। हालांकि इस स्कीम के लिए कंपनियां अलग-अलग प्रीमियम वसूल सकती हैं। अस्पताल में बेसिक इलाज से लेकर तमाम अन्य जरूरतों के लिए इस बीमा का इस्तेमाल किया जा सकता है। बीमा नियामक प्राधिकरण के मुताबिक किसी भी बीमा कंपनी से पॉलिसी को ले सकते हैं।

आइए जानते हैं, क्या हैं इस बीमा पॉलिसी के फायदे और कैसे मुसीबत में संजीवनी साबित हो सकती है यह स्कीम…

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के तहत बेसिक हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरतों को पूरा किय़ा जा सकता है।

इस पॉलिसी के तहत कम से कम 1 लाख रुपये और अधिकतम 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर हासिल किया जा सकता है।

यह पॉलिसी व्यक्तिगत तौर पर भी ली जा सकती है और फैमिली कवर भी हासिल किया जा सकता है।

इस पॉलिसी को 18 से 65 साल की उम्र तक लिया जा सकता है। इसके अलावा बच्चों की बात करें तो 3 महीने से 25 साल तक के अपने बच्चों को भी इसमें कवर किया जा सकता है।

इस पॉलिसी को सालाना तौर पर रिन्य़ू कराया जा सकता है और इसके लिए 30 दिनों का ग्रेस पीरियड भी मिलेगा।

इस पॉलिसी में कुछ अतिरिक्त या वैकल्पिक तौर पर नहीं मिलता है।

हालांकि इसमें एक स्पेशल बेनिफिट यह है कि आप प्लास्टिक सर्जरी भी करा सकते हैं और घायल होने का या किसी बीमारी की अवस्था में दांतों का इलाज भी कराया जा सकता है।

क्‍लिक करें Corona Virus, COVID-19 और Lockdown से जुड़ी खबरों के लिए और जानें लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस।