7th Pay Commission, 7th CPC Latest News Today, 7th Pay Commission News in Hindi: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बजट से पहले इजाफा हो सकता है। सरकार महंगाई भत्ते (डीए) और न्यूनतम वेतन में बढ़ोत्तरी कर सकती है। इन दोनों पर मोदी कैबिनेट की मुहर लगते ही कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो जाएगा। कर्मचारियों को अगर यह फायदा चाहिए तो उन्हें संयम बरतना होगा। दरअसल केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से न्यूनतम वेतन को 18,000 रुपए से बढ़ाकर 26,000 रुपए करने की मांग कर रहे हैं।
इस मांग को पूरा करने के लिए वह लंबे समय से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में बजट से पहले कर्मचारी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। लेकिन ऐसा करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। सरकार कर्मचारियों की संभावित डीए बढ़ोत्तरी को रोक सकती है। यही नहीं न्यूनतम वेतन पर बढ़ोत्तरी के फैसले को और लंबा खींच सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों को बंपर तोहफा दे सकती है।
Sarkari Naukri Job 2020 LIVE Updates: Check Here
कहा जा रहा है कि डीए में चार फीसदी की बढ़ोत्तरी की जा सकती है। डीए में इतनी बढ़ोत्तरी के बाद यह 17 प्रतिशत से बढ़कर 21 प्रतिशत हो जाएगा। इस बढ़ोतरी का मतलब है कि कर्मचारियों की सैलरी में न्यूनतम 720 रुपए से 10,000 रुपए तक इजाफा हो सकता है।
RRB NTPC CBT 1 Admit Card 2019-20 LIVE Updates: Check Here
डीए में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी इसलिए भी की जा सकती है क्योंकि नवंबर 2019 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े आ चुके हैं। यह बढ़कर 328 अंक पर पहुंच गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि डीए में सरकार 4 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी कर सकती है। मालूम हो कि कर्मचारियों के डीए में साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) बढ़ोतरी की जाती है।