Sports Bike देश में युवाओं के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सेगमेंट है, जिसमें एंट्री लेवल से लेकर प्योर रेसिंग बाइक तक मौजूद हैं। इस सेगमेंट में बजाज ऑटो से लेकर टीवीएस मोटर तक की की बाइक शामिल हैं, जिसमें हम बात कर रहे हैं 160cc इंजन वाली दो पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक के बारे में, जिन्हें डिजाइन, इंजन और स्पीड के लिए पसंद किया जाता है।
Bike Compare में आज हमारे पास हैं TVS Apache RTR 160 4V Vs Bajaj Pulsar N160, जिसमें आप जानेंगे इन दोनों बाइकों की कीमत, इंजन और माइलेज की पूरी डिटेल, जिसके बाद आप एक सही विकल्प को चुन सकेंगे।
TVS Apache RTR 160 4V Vs Bajaj Pulsar N160: कीमत में कौन है ज्यादा अफोर्डेबल ?
मॉडल | कीमत (बेस मॉडल) एक्स शोरूम | कीमत (टॉप मॉडल) एक्स शोरूम |
TVS Apache RTR 160 4V | 1.24 लाख | 1.45 लाख |
Bajaj Pulsar N160 | 1.31 लाख | — |
शुरुआती कीमत के मामले में टीवीएस अपाचे अपनी विरोधी पल्सर से 7 हजार रुपये ज्यादा किफायती दिखती है लेकिन टॉप मॉडल में जाने पर ये बजाज पल्सर से 14 हजार रुपये महंगी हो जाती है।
TVS Apache RTR 160 4V Vs Bajaj Pulsar N160: इंजन किसका दमदार ?
मॉडल | इंजन डिस्प्लेसमेंट | पावर | पीक टॉर्क | गियरबॉक्स |
TVS Apache RTR 160 4V | 164.9cc | 19.2 PS | 14.2 NM | 5 Speed |
Bajaj Pulsar N160 | 154.82cc | 16 PS | 14.65 NM | 5 Speed |
इंजन डिस्प्लेसमेंट में दोनों बाइक लगभग एक समान हैं लेकिन पावर के मामले में टीवीएस अपाचे कहीं ज्यादा बेहतर नजर आती है। दूसरी तरफ पीक टॉर्क के मामले में भी अपाचे लीड करती दिखाई दे रही है।
TVS Apache RTR 160 4V Vs Bajaj Pulsar N160: माइलेज किसकी बेहतर ?
मॉडल | माइलेज (ARAI) |
TVS Apache RTR 160 4V | 47.61 kmpl |
Bajaj Pulsar N160 | 59.11 kmpl |
माइलेज की बात करें तो यहां बजाज पल्सर अपनी विरोधी को बड़े अंतर से हराती हुई नजर आती है, जो एक लीटर पेट्रोल पर अपाचे से करीब 13 किलोमीटर ज्यादा की माइलेज देती है।
TVS Apache RTR 160 4V Vs Bajaj Pulsar N160: किसे खरीदना होगा बेहतर ?
टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी और बजाज पल्सर एन60 दोनों ही बाइक अपने एग्रेसिव डिजाइन मिलता है। अगर आप माइलेज को प्राथमिकता देते हैं, तो बजाज पल्सर आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है लेकिन अगर आप स्टाइल के साथ पावर को पसंद करते हैं, तो हम आपको टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 के साथ जाने की सलाह देंगे।