2023 का आखिरी महीना ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए काफी रोमांच भरा और पॉजिटिव ग्रोथ वाला रहा है जिसमें तमाम कार निर्माताओं की तरफ से अपनी कारों पर आकर्षक छूट और अन्य ऑफर्स को जारी किया गया था, जिसके चलते कंपनियों ने साल खत्म होने से पहले अपने ज्यादातर स्टॉक को खत्म कर दिया था। इस बिक्री में सबसे ज्यादा पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की हुई है।

दिसंबर में बिकी करीब 3 लाख कार

दिसंबर महीने में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कुल 2,987,204 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इससे सालाना आधार पर 4.4% की बढ़ोतरी हुई है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि पीवी सेगमेंट में 14% की MoM गिरावट भी दर्ज की गई है। इस आर्टिकल में जान लीजिए दिसंबर 2023 की टॉप 6 बेस्ट सेलिंग कारों की सेल्स रिपोर्ट।

Tata Nexon

दिसंबर में कुल 15,284 यूनिट्स की बिक्री के साथ टाटा नेक्सन पहले स्थान पर काबिज हुई है। सबकॉम्पैक्ट एसयूवी ने पिछले वर्ष की दिसंबर 2022 के दौरान 12,053 यूनिट्स की बिक्री के साथ 27% की हेल्दी ग्रोथ दर्ज की।

Maruti Dzire

दिसंबर 2023 की दूसरी बेस्ट सेलिंग कार है मारुति डिजायर जो सेडान सेगमेंट की लोकप्रिय सेडान है। मारुति ने दिसंबर 2023 में इसकी 15,284 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 में इसकी 12,053 यूनिट्स की बिक्री ही हो सकी थी। इस सेडान ने साल-दर-साल 27 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।

Tata Punch

लिस्ट में तीसरा नाम टाटा पंच का है, जो दिसंबर की तीसरी बेस्ट सेलिंग कार बनी है जो कि एक माइक्रो एसयूवी है। टाटा ने दिसंबर 2023 में इस एसयूवी की 13,787 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि इसकी 10,586 यूनिट्स की बिक्री दिसंबर 2022 में हुई थी। टाटा पंच ने ईयर-ऑन-ईयर मामले में 30 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।

Maruti Ertiga

मारुति अर्टिगा को अपडेट करना कंपनी के लिए एक सफल रणनीति रही है, जिसके चलते इस एमपीवी ने दिसंबर 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए बेस्ट सेलिंग कारों में चौथा स्थान हासिल किया है। मारुति ने दिसंबर 2023 में इस एमपीवी की 12,975 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि दिसंबर 2022 में इसकी 12,273 यूनिट्स ही बिक सकी थीं। इस एमपीवी ने 6 प्रतिशत की साल-दर-साल ग्रोथ हासिल की है।

Maruti Brezza

मारुति ब्रेजा अपनी कंपनी के लिए फायदेमंद वाहनों में से एक है जो दिसंबर की पांचवी बेस्ट सेलिंग कार बनी है, जो कि एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इस एसयूवी की दिसंबर 2023 में 12,844 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में इसकी 11,200 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस एसयूवी ने 15 प्रतिशत की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ हासिल की है।

Maruti Swift

लिस्ट में आखिरी नाम मारुति स्विफ्ट का है जो देश की छठी बेस्ट सेलिंग कार बनी है, जो हैचबैक सेगमेंट की पॉपुलर कार है। इस हैचबैक की 11,843 यूनिट्स की बिक्री दिसंबर 2023 में हुई थी, जबकि दिसंबर 2022 में इसकी 12,061 यूनिट्स को बेचने में कंपनी कामयाब रही थी। बिक्री में आई इस 2 प्रतिशत की साल-दर-साल गिरावट के बाद भी ये कार बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने में कामयाब रही है।