SUV सेगमेंट में जिस कंपनी के पास सबसे बड़ी रेंज है वो महिंद्रा है लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि महिंद्रा के पास डीजल एसयूवी के अलावा पेट्रोल इंजन वाली एसयूवी भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। जिसमें लेटेस्ट एक्सयूवी से लेकर केयूवी 100 तक का नाम शामिल है। इस आर्टिकल में हम बात कर रहे हैं उन टॉप 5 पेट्रोल इंजन एसयूवी की जो मई 2023 में बनी हैं अपनी कंपनी की बेस्ट सेलिंग और ये एसयूवी डीजल इंजन के साथ भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
Top 5 Best Selling Mahindra Petrol SUVs
मई 2023 में टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली महिंद्रा पेट्रोल एसयूवी की डिटेल के साथ आप जानेंगे उनकी मई महीने में सेल्स रिपोर्ट और ईयर-ऑन-ईयर के आधार पर मिली सेल्स ग्रोथ की कंप्लीट डिटेल।
Mahindra XUV300
महिंद्रा एक्सयूवी 300 मई 2023 में अपनी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी है जिसे हाल ही में कंपनी ने कई अपडेट के साथ मार्केट में उतारा है। कंपनी ने मई में इस एसयूवी की 2149 यूनिट को बेचा है जबकि मई 2022 में कंपनी ने इसकी 2,397 यूनिट को बेचा था। बिक्री में आई इस 10.3 प्रतिशत की गिरावट के बाद भी यह एसयूवी कंपनी की बेस्ट सेलिंग बनी है।
Mahindra XUV700
महिंद्रा एक्सयूवी 700 मई 2022 में बेची गई 887 यूनिट की तुलना में मई 2023 में 1,506 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर है और इसने 69.7 प्रतिशत की भारी सेल्स ग्रोथ हासिल की है। स्कॉर्पियो-एन की तरह ही एक्सयूवी 700 को पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में बेचा जाता है और यह कंपनी की प्रमुख पेशकश भी है जिसे एडीएएस (ADAS) तकनीक मिलती है।
Mahindra Thar
महिंद्रा थार पेट्रोल मई 2023 में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। महिंद्रा ने मई में इस एसयूवी की 1,106 यूनिट की बिक्री की है। महिंद्रा थार भी पेट्रोल और डीजल व्हीकल इंजन विकल्प के साथ आती है। एक साल पहले की बिक्री देखें तो कंपनी ने मई 2022 में इस एसयूवी की 803 यूनिट को बेचा था। थार पेट्रोल में पिछले महीने 37.7 प्रतिशत की सेल्स ग्रोथ हासिल की है।
Mahindra Scorpio
महिंद्रा स्कॉर्पियो बोलेरो के अलावा महिंद्रा के लिए सबसे लंबे समय तक बिकने वाले प्रोडक्ट में से एक रही है और मई 2023 में, कार निर्माता ने भारत में स्कॉर्पियो पेट्रोल की 790 यूनिट बेचीं हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो को कंपनी दो मॉडलों में बेचती है जिसमें पहला स्कॉर्पियो क्लासिक और दूसरा स्कॉर्पियो-एन है।
Mahindra KUV100
पांचवें स्थान पर Mahindra KUV100 मौजूद है जिसकी मई 2023 में एक भी यूनिट कंपनी नहीं बेच सकी है। हालांकि, केयूवी100 को अन्य बाजारों में निर्यात किया जाता है और महिंद्रा ने पिछले महीने इसकी 202 यूनिट को एक्सपोर्ट किया है। Mahindra ने पिछले साल मई में भी KUV100 पेट्रोल की 0 यूनिट भारत में बेची थी।