भारत में फेस्टिव सीजन ऑटो सेक्टर के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है जिसमें टू व्हीलर सेक्टर को बहुत फायदा हुआ है, जिसमें तमाम स्कूटर और बाइक निर्माता कंपनियों पॉजीटिव ग्रोथ दर्ज की है। अक्टूबर के महीने में देश भर में कुल 18,95,799 स्कूटर और बाइक की बिक्री हुई है, जबकि अक्टूबर 2022 में बिक्री का आंकड़ा 15,78,383 यूनिट का था,  जिसमें साल-दर-साल 20.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

अगर आप भी एक नई मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां जान लीजिए अक्टूबर महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 5 मोटरसाइकिलों की कंप्लीट सेल्स रिपोर्ट, जिसके बाद आप अपने लिए एक सही विकल्प चुन सकेंगे।

अक्टूबर 2023 में बिकने वाली टॉप 5 मोटरसाइकिल

हीरो स्प्लेंडर


Hero Splendor
Hero Splendor

भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में स्प्लेंडर का दबदबा कायम है। हीरो मोटोकॉर्प के एंट्री-लेवल कम्यूटर ने अक्टूबर में कुल 3,11,031 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिसके परिणामस्वरूप सालाना आधार पर लगभग 19% की वृद्धि हुई और -2.71% की छोटी MoM गिरावट आई। हीरो स्प्लेंडर लाइनअप के तहत दो मॉडल बेचता है- 100cc स्प्लेंडर प्लस और 125cc स्प्लेंडर प्लस।

होंडा शाइन


Honda Shine
Honda Shine

दूसरा स्थान होंडा शाइन ने लिया, जिसने अक्टूबर में 1,63,587 इकाइयों की बिक्री की, जो कि स्प्लेंडर की रजिस्टर्ड मात्रा का लगभग आधा है। शाइन ने साल-दर-साल 25% की वृद्धि और मामूली 1.26% MoM वृद्धि दर्ज की। स्प्लेंडर की तरह, शाइन को दो डेरिवेटिव्स- 100cc और 125cc में बेचा जाता है।

बजाज पल्सर

Bajaj Pulsar
Bajaj Pulsar

इस साल अक्टूबर में बजाज ऑटो ने पल्सर की 1,61,572 यूनिट्स बेची हैं। स्पोर्टी कम्यूटर मोटरसाइकिल रेंज में साल-दर-साल 42% की वृद्धि और 34.50% की MoM वृद्धि दर्ज की गई है। चाकन स्थित बाइक निर्माता 125c से 250cc तक पल्सर के कई एडिशन बेचती है जिसमें लेटेस्ट एंट्री पल्सर N150 है।

हीरो एचएफ डीलक्स

Hero HF Deluxe
Hero HF Deluxe

इस लाइनअप में एक और हीरो एचएफ डीलक्स है जिसने इस साल अक्टूबर में 1,17,719 यूनिट की मंथली बिक्री दर्ज की। 100cc कम्यूटर ने क्रमशः 51% और 40% की सालाना और MoM वृद्धि दर्ज की। यह देश में बिक्री के लिए उपलब्ध सबसे किफायती बाइक में से एक है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 60,000 रुपये से शुरू होती है।

बजाज प्लेटिना

Bajaj Platina
Bajaj Platina

बजाज प्लैटिना ने 74,539 यूनिट की कुल मंथली नंबर के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया, जो 29% सालाना वृद्धि और 53% MoM वृद्धि को दर्शाता है। प्लैटिना दो इंजन विकल्पों- 100cc और 125cc के साथ मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है।