Best Mileage Scooters in India: स्कूटर खरीदते समय ग्राहकों की पहली पसंद कीमत और दूसरी माइलेज होती है क्योंकि कम फ्यूल खर्च के साथ बेहतर परफॉर्मेंस आज हर खरीददार की जरूरत बन चुकी है। यही वजह है कि दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां अपने इंजन को लगातार अपडेट कर रही हैं, ताकि ग्राहकों को ज्यादा फ्यूल-एफिशिएंट स्कूटर मिल सके।
अगर आप भी हाई माइलेज वाला स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां जानिए भारत में उपलब्ध टॉप 5 बेस्ट माइलेज स्कूटर्स जो स्टाइलिश डिजाइन, बेहतरीन फीचर्स और लंबे माइलेज के साथ आपके बजट में फिट हो सकते हैं।
Honda Activa

होंडा एक्टिवा देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है, जिसे लोग इसके भरोसे, सिंपल डिजाइन और माइलेज के लिए पसंद करते हैं।
| मॉडल | कीमत (एक्स शोरूम) | इंजन | पावर | पीक टॉर्क | माइलेज ARAI |
| होंडा एक्टिवा | 75,618-88,024 रुपये | 109.51cc | 7.84 पीएस | 8.90 एनएम | 60 kmpl |
TVS Jupiter

TVS Jupiter अपनी राइड क्वालिटी, आराम और बेहतर माइलेज के कारण स्कूटर खरीदारों की पसंद बना हुआ है।
| मॉडल | कीमत (एक्स शोरूम) | इंजन | पावर | पीक टॉर्क | माइलेज |
| टीवीएस जुपिटर | 73,900 – 86,400 रुपये | 109.7cc | 7.88 पीएस | 8.8 एनएम | 64 kmpl |
Hero Pleasure Plus

हीरो प्लेजर प्लस हल्के वजन, आकर्षक लुक और कम रखरखाव के कारण खासतौर पर युवतियों और महिलाओं के बीच लोकप्रिय है।
| मॉडल | कीमत (एक्स शोरूम) | इंजन | पावर | पीक टॉर्क | माइलेज |
| हीरो प्लेजर प्लस | 69,766 – 87,924 रुपये | 110.9 | 8.1 पीएस | 8.70 एनएम | 63 kmpl |
Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid

यामाहा फसीनो 125 हाइब्रिड अपने स्टाइलिश डिजाइन और बेहतर माइलेज के कारण इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है।
| मॉडल | कीमत (एक्स शोरूम) | इंजन | पावर | पीक टॉर्क | माइलेज (ARAI) |
| यामाहा फसीनो 125 एफआई हाइब्रिड | 74,454-95,042 रुपये | 125cc | 8.2 पीएस | 10.3 एनएम | 68.75 |
- Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid

यामाहा रेजेडआर हाइब्रिड भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाला स्कूटर माना जाता है।
| मॉडल | कीमत (एक्स शोरूम) | इंजन | पावर | पीक टॉर्क | माइलेज (ARAI) |
| यामहाा रेजेडआर 125 एफआई हाइब्रिड | 74,869-87,413 रुपये | 125cc | 8.2 पीएस | 10.3 एनएम | 71.33 kmpl |
Jansatta Auto Expert Advice
अगर आप स्कूटर खरीदते समय फ्यूल इकोनॉमी को प्राथमिकता देते हैं, तो ये टॉप 5 हाई माइलेज स्कूटर आपके लिए शानदार विकल्प हैं। इनमें Yamaha RayZR और Fascino सबसे ज्यादा माइलेज देते हैं, जबकि Honda Activa और TVS Jupiter लंबे समय से ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं।
