Skoda Auto ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Enyaq के लाइनअप में सबसे प्रीमियम लॉरिन और क्लेमेंट वेरिएंट जोड़ा है। कंपनी के संस्थापक वैक्लेव लॉरिन और वैक्लेव क्लेमेंट के नामों के आधारित Enyaq L&K ज्यादा रेंज प्रदान करती है। यह एसयूवी एक बड़े पावर पैक के साथ आती है इसके साथ ही इस टॉप-ऑफ़-द-लाइन वैरिएंट को एक्सटीरियर और इंटीरियर अपडेट के साथ स्टैंडर्ड तौर पर फीचर्स से लोड किया गया है।
2023 Skoda Enyaq L&K: टेक्निकल अपडेट
स्कोडा Enyaq L&K दो एडिशन के साथ उपलब्ध है। इसमें पहला रियर-व्हील-ड्राइव Enyaq L&K 85 और दूसरा Enyaq L&K 85x ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है। दोनों L&K वेरिएंट में Enyaq 80 की तुलना में लगभग 81bhp की बढ़ी हुई पावर है जो 282 bhp है।
रियर-व्हील-ड्राइव Enyaq L&K 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है, जो इसे Enyaq की तुलना में लगभग दो सेकंड तेज बनाती है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा और ड्राइविंग रेंज 570 किलोमीटर है।
दूसरी तरफ, ऑल-व्हील ड्राइव एलएंडके एडिशन की बात करें तो यह एसयूवी 6.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी ड्राइविंग रेंज 550 किलोमीटर है। बैटरी के चार्जिंग साइकिल को ऑप्टिमाइज किया गया है जिसके बाद यह Enyaq L&K को 30 मिनट से भी कम समय में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
दोनों L&K एडिशन और नए ME4 व्हीकल सॉफ्टवेयर से लोड है जिसे जल्द ही बाकी Enyaq पोर्टफोलियो में उपलब्ध कराया जाएगा। नए प्री हीटिंग फंक्शन के साथ, चार्ज करने से पहले बैटरी को ऑप्टिमल पर रखा जाता है। इस नए सॉफ्टवेयर ने चार्जिंग टाइम को भी काफी कम कर दिया है क्योंकि इससे बैटरी 30 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है।
2023 Skoda Enyaq L&K: एक्सटीरियर और इंटीरियर
स्कोडा Enyaq L&K में एक्सक्लूसिव प्लैटिनम ग्रे कलर है दिया गया है जबकि विंडो सील्स और रूफ रेल्स SUV के फ्रंट ग्रिल की तरह क्रोम में फिनिश किए गए हैं। Enyaq L&K में स्टैंडर्ड रूप में 131 एलईडी के साथ क्रिस्टल फेस है।
Enyaq L&K स्टैंडर्ड 20-इंच अलॉय व्हील्स के साथ आता है जिसे वैकल्पिक रूप से 21-इंच तक बढ़ाया जा सकता है। नए एलएंडके मॉडल के टेलगेट पर Enyaq बैज दिया गया है, जिसके नाम में ‘iV’ नहीं लगा है।