Renault India ने साल के अंत में अपनी पूरी कार रेंज पर जबरदस्त ऑफर्स की घोषणा की है। दिसंबर 2025 में Renault Kiger, Triber और Kwid पर ग्राहक कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट, कॉरपोरेट ऑफर और Relive स्क्रैपेज स्कीम के तहत 35,000 तक का अतिरिक्त फायदा उठा सकते हैं। तो देर न करते हुए जान लीजिए किस कार को खरीदने पर होगा सबसे ज्यादा फायदा।

Renault Kiger December 2025 Discount

Renault Kiger

रेनॉल्ट काइगर के प्री-फेसलिफ्ट MY2025 मॉडल पर इस समय सबसे ज्यादा 1.5 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज, लॉयल्टी और स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हैं। वहीं, नए काइगर फेसलिफ्ट मॉडल पर 85,000 तक की छूट दी जा रही है।

Renault Kiger इंजन और कीमत

इंजन:

1.0L पेट्रोल – 72hp (Manual और AMT)

1.0L टर्बो पेट्रोल – 100hp (Manual और CVT)

कीमत: 5.76 लाख से 10.34 लाख (एक्स-शोरूम)

मुकाबला: रेनॉल्ट काइगर का सीधा मुकाबला Nissan Magnite, Tata Nexon, Hyundai Venue और Maruti Fronx के साथ होता है।

Renault Triber December 2025 Discount

Renault Triber

रेनॉल्ट ट्राइबर के प्री-फेसलिफ्ट MY2025 स्टॉक पर 95,000 तक का फायदा मिल रहा है। वहीं, नए Triber फेसलिफ्ट मॉडल पर 80,000 तक के ऑफर उपलब्ध हैं।

Renault Triber इंजन और कीमत:

इंजन: 1.0L पेट्रोल – 72hp

गियरबॉक्स: Manual और AMT

कीमत: 5.76 लाख से 8.60 लाख (एक्स-शोरूम)

Renault Kwid December 2025 Discount

Renault Kwid

रेनॉल्ट क्विड इस समय कंपनी की सबसे सस्ती कार है। दिसंबर में इस पर भी 70,000 तक का फायदा मिल रहा है।

Renault Kwid इंजन और कीमत:

इंजन: 1.0L पेट्रोल – 69hp

गियरबॉक्स: Manual और 5-स्पीड AMT

कीमत: ₹4.30 लाख से ₹5.99 लाख (एक्स-शोरूम)

मुकाबला: रेनॉल्ट क्विड का सीधा मुकाबला Maruti Alto K10 और Maruti S-Presso के साथ होता है।

Renault Relive स्क्रैपेज स्कीम का फायदा

अगर आप अपनी पुरानी कार स्क्रैप कराते हैं तो आपको 35,000 तक का अतिरिक्त फायदा मिल सकता है। यह स्कीम सभी Renault मॉडल्स पर लागू है।

Jansatta Auto Expert Advice

अगर आप दिसंबर 2025 में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Renault Kiger, Triber और Kwid पर मिल रहे ये साल के सबसे बड़े डिस्काउंट आपके लिए शानदार मौका हैं। खासतौर पर प्री-फेसलिफ्ट मॉडल्स पर सबसे ज्यादा बचत हो रही है। रेनॉल्ट द्वारा जारी किए गए सभी ऑफर्स शहर, स्टॉक और डीलरशिप के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी Renault डीलर से संपर्क करें।