मारुति सुजुकी ने जनवरी 2026 में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने Nexa शोरूम लाइन-अप पर जबरदस्त ऑफर्स पेश किए हैं। इस महीने मारुति इनविक्टो, ग्रैंड विटारा, बलेनो, इग्निस, सियाज, एक्सएल6, फ्रोंक्स और जिम्नी पर कुल मिलाकर 1.30 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। हालांकि, छूट की राशि वेरिएंट, फ्यूल टाइप और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

Maruti Invicto January 2026 Discount

Maruti की प्रीमियम MPV Invicto पर इस महीने सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। सभी वेरिएंट्स पर 1.30 लाख तक का फायदा दिया जा रहा है, जिसमें

1 लाख का एक्सचेंज बोनस

1.15 लाख तक का स्क्रैपेज बोनस

15,000 का कॉरपोरेट डिस्काउंट

शामिल है। Invicto, Toyota Innova Hycross का री-बैज्ड मॉडल है और इसकी कीमत 24.97 लाख से 28.61 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Maruti Grand Vitara January 2026 Discount

Grand Vitara पर भी जनवरी में भारी छूट दी जा रही है, खासतौर पर इसके Strong Hybrid वेरिएंट्स पर, जहां 1.25 लाख तक का बेनिफिट मिल रहा है।

माइल्ड-हाइब्रिड (Delta, Zeta, Alpha): 80,000 तक

CNG वेरिएंट: 45,000 तक

यह SUV Hyundai Creta, Kia Seltos, Toyota Hyryder, Honda Elevate, Skoda Kushaq और VW Taigun को टक्कर देती है।

Maruti Baleno January 2026 Discount

Baleno AMT वेरिएंट्स पर अधिकतम 45,000 तक का फायदा मिल रहा है।

पेट्रोल मैनुअल और CNG वेरिएंट्स: 40,000 तक

Baleno की कीमत 5.99 लाख से 9.10 लाख (एक्स-शोरूम) है और यह Tata Altroz और Hyundai i20 की प्रतिद्वंद्वी है।

Maruti Ignis January 2026 Discount

सबसे किफायती Nexa कार Ignis पर भी शानदार ऑफर है।

AMT वेरिएंट: 45,000 तक

मैनुअल वेरिएंट: 40,000 तक

Ignis की कीमत 5.35 लाख से 7.42 लाख के बीच है।

Maruti Ciaz January 2026 Discount

हालांकि Ciaz को बंद कर दिया गया है, लेकिन डीलरशिप पर मौजूद स्टॉक पर 40,000 तक की छूट मिल रही है। यह सेडान Honda City, Hyundai Verna, Skoda Slavia और VW Virtus को टक्कर देती है।

Maruti XL6 January 2026 Discount

XL6 पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स पर कुल 35,000 तक का लाभ दिया जा रहा है।

20,000 एक्सचेंज बोनस

25,000 स्क्रैपेज बोनस

10,000 कॉरपोरेट डिस्काउंट

XL6 की कीमत 11.52 लाख से 14.32 लाख है।

Maruti Fronx January 2026 Discount

Fronx Turbo-Petrol वेरिएंट्स पर अधिकतम 30,000 की छूट दी जा रही है।

नॉन-टर्बो पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स: 20,000 तक

Fronx की कीमत 6.85 लाख से 11.84 लाख है।

Maruti Jimny January 2026 Discount

लाइफस्टाइल ऑफ-रोड SUV Maruti Jimny के सभी वेरिएंट्स पर 25,000 का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी कीमत 12.31 लाख से 14.29 लाख है।