Mahindra ने अपनी अगली प्रीमियम एसयूवी Mahindra XUV7XO का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। यह SUV मौजूदा XUV700 का फेसलिफ्ट मॉडल होगी, जिसे कंपनी एक बोल्ड ट्रेंड सेटर के रूप में पेश करने की तैयारी में है। महिंद्रा एक्सयूवी700 पहले ही 4 साल में 3 लाख से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा जीत चुकी है और अब उसका नया अवतार प्रीमियम SUV सेगमेंट में नया रिकॉर्ड बनाने के मकसद से लॉन्च किया जा रहा है।
Mahindra XUV7XO के टीजर में क्या दिखा?
Mahindra ने XUV7XO का जो टीजर जारी किया है उसमें फिलहाल सिर्फ फ्रंट हेडलाइट, नया फ्रंट ग्रिल, रियर LED टेललाइट की झलक दिखाई है। इससे यह साफ है कि आने वाली XUV7XO पहले से ज्यादा फीचर-लोडेड, टेक्नोलॉजी-एडवांस और लग्जरी SUV होगी।
Mahindra XUV7XO Interior: ट्रिपल स्क्रीन और लग्जरी के नए मानक
पहले सामने आए स्पाई शॉट्स के अनुसार, नई XUV7XO के केबिन में ये बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे:
नया टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील
इल्यूमिनेटेड ट्विन पीक्स लोगो
प्रीमियम ब्रॉन्ज़-ब्राउन और ब्लैक डुअल-टोन इंटीरियर
सॉफ्ट-टच लेदर डैशबोर्ड
नया क्रोम फिनिश AC वेंट डिज़ाइन
ऑटो डिमिंग IRVM
प्रीमियम हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम
Mahindra XUV7XO की सबसे बड़ी हाइलाइट
Mahindra XUV7XO में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिलेगा, जिसकी डिटेल इस प्रकार है।
12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन
12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
12.3-इंच को-पैसेंजर स्क्रीन
यह सेटअप पहले इलेक्ट्रिक SUV XEV9e में देखा गया था।
Mahindra XUV7XO Exterior Design: ज्यादा शार्प और मॉडर्न
नई एसयूवी में जो नए अपडेट मिल सकते हैं, वो इस प्रकार हैं।
नया फ्रंट ग्रिल
ट्विन-बैरल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप
नया DRL डिज़ाइन
नया टेल लैंप सिग्नेचर
मल्टीपल फॉग लैंप
कॉर्नरिंग फंक्शनैलिटी
Mahindra XUV7XO Safety Features और ADAS
महिंद्रा एक्सयूवी7एक्सओ में मिलेंगे कई दमदार सेफ्टी फीचर्स मिलने की बात सामने आई है, जो इस प्रकार हो सकते हैं।
लेवल-2 ADAS
360 डिग्री कैमरा
ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक
संभावित हेड-अप डिस्प्ले (HUD)
Mahindra XUV7XO Engine and Performance: सेगमेंट की सबसे पावरफुल SUV
Mahindra इसमें वही पावरफुल इंजन बरकरार रखेगी, जिनकी डिटेल इस प्रकार है।
पेट्रोल इंजन
2.0L टर्बो पेट्रोल
पावर: 200+ PS
डीजल इंजन
2.2L टर्बो डीज़ल
हाई टॉर्क आउटपुट
गियरबॉक्स ऑप्शन
6-स्पीड मैनुअल
6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक
हालांकि इंजन में बड़े बदलाव नहीं होंगे, लेकिन एनवीएच, रिफाइनमेंट और ड्राइवेबिलिटी में सुधार देखने को मिलेगा।
Mahindra XUV7XO लॉन्च और मुकाबला
Mahindra अपनी इस SUV को ऐसे वक्त में ला रही है जब सेगमेंट में Tata Safari, MG Hector Plus, Hyundai Alcazar और Toyota Hycross जैसी SUVs से कड़ी टक्कर मिल रही है। XUV7XO के साथ Mahindra अपना प्रीमियम SUV लीडरशिप और मजबूत करने जा रही है।
Jansatta Automobile Expert Conclusion
Mahindra XUV7XO, XUV700 की सफलता को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है। शानदार डिजाइन, ट्रिपल स्क्रीन टेक्नोलॉजी, Level-2 ADAS, दमदार इंजन और लग्जरी के साथ यह SUV लॉन्च होते ही सेगमेंट में तहलका मचा सकती है।
(Source- Rushlane)
