Mahindra ने भारत में XUV400 इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी शुरू कर दी है जिसकी शुरुआती कीमत 15.99 लाख, एक्स-शोरूम है। XUV400 अपने ICE समकक्ष, XUV300 कॉम्पैक्ट SUV पर आधारित है। आप इस कंपेयर रिपोर्ट में जानेंगे पेट्रोल और इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत से लेकर इंजन, पावर और माइलेज की डिटेल जिसे पढ़ने के बाद आप अपने लिए सही विकल्प को खरीद सकेंगे।
Mahindra XUV400 Vs XUV300: कीमत

Mahindra XUV400 की कीमत 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये के बीच है जबकि XUV300 की कीमत भारतीय बाजार में 8.41 लाख रुपये से 14.07 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है। यह XUV400 Tata Nexon EV Prime, Nexon EV Max, MG ZS EV और Hyundai Kona को टक्कर देती है।
Mahindra XUV400 Vs XUV300: डाइमेंशन और डिजाइन
मेजरमेंट में 4.2 मीटर वाली XUV400, XUV300 से लंबी है और इसमें 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी है, जो XUV300 से 121 लीटर बड़ा है। एक्सयूवी400 में एक्स-पैटर्न वाली ग्रिल विल कॉपर एक्सेंट्स के साथ कॉपर कलर की ट्विन पीक्स महिंद्रा लोगो है। हेडलैंप यूनिट XUV300 और XUV400 दोनों के लिए समान है। EV को एक रीप्रोफाइल रियर टेलगेट मिलता है लेकिन टेललाइट क्लस्टर XUV300 जैसा ही है।
Mahindra XUV400 Vs XUV300: इंटीरियर
दोनों एसयूवी का कंप्लीट कैबिन लेआउट समान दिखता है, महिंद्रा XUV300 एक बेज और काले रंग के कॉम्बिनेशन को फॉलो करता है और XUV400 में एक ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम है। एक्सयूवी 400 के केबिन में वॉल्यूम और एसी कंट्रोल्स, गियर लीवर सराउंड और एयर वेंट्स जैसे फीचर्स बड़ी संख्या में मिलते हैं XUV400 पर ट्विन पीक्स का लोगो भी कॉपर से तैयार किया गया है। XUV400 की सीटों पर हल्के नीले रंग के एक्सेंट जोड़े गए हैं और XUV300 में नहीं दिए गए हैं।
Mahindra XUV400 Vs XUV300: पावर
XUV400 में 39.2kWh बैटरी पैक का उपयोग किया गया है और यह फ्रंट-एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित है जो 150hp की पीक पावर और 310Nm का पीक टॉर्क देता है। यह कॉम्बिनेशन XUV400 को XUV300 से अधिक शक्तिशाली बनाता है। सटीक होने के लिए XUV400 XUV300 डीजल की तुलना में 33hp अधिक शक्तिशाली है जो 117 hp की पावर जनरेट करती है। 1.2-लीटर XUV300 पेट्रोल की तुलना में 40 hp अधिक शक्तिशाली है।