Mahindra Upcoming Cars 2026 को लेकर ऑटो इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है। बीते 18 महीनों में महिंद्रा ने XEV 9e, BE 6, XEV 9S जैसे नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स के साथ-साथ Thar Facelift और Thar Roxx लॉन्च किए हैं। हालांकि, 2026 में कंपनी कोई नया नामप्लेट लॉन्च नहीं करेगी लेकिन दो बेहद पॉपुलर SUVs को बड़ा अपडेट मिलने वाला है।

महिंद्रा 2026 में XUV700 Facelift (XUV 7XO) और Scorpio-N Facelift को लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं इन दोनों अपकमिंग SUVs से जुड़ी हर अहम जानकारी।

Mahindra XUV 7XO (XUV700 Facelift) कब होगी लॉन्च ?

महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ (एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट) को जनवरी 2026 में लॉन्च किया जाएगा। इसकी संभावित कीमत 14 लाख से 24 लाख (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है।

इंजन ऑप्शन की बात करें, तो इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा। इस एसयूवी को 6-सीटर और 7-सीटर विकल्प के साथ पेश किया जाएगा।

चार साल बाद Mahindra XUV700 को मिड-लाइफ फेसलिफ्ट मिलने जा रहा है, जिसे अब XUV 7XO नाम दिया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान देखे गए कैमुफ्लाज मॉडल से इसके डिजाइन में कई अहम बदलावों के संकेत मिले हैं।

XUV 7XO के एक्सटीरियर अपडेट

नया और ज्यादा शार्प फ्रंट ग्रिल

बड़े एयर इंटेक्स

नया ट्विन-पॉड हेडलैंप डिजाइन

शार्प C-शेप DRLs

कनेक्टेड LED लाइट बार की संभावना

नए डिजाइन वाले टेललैंप

रिवाइज्ड बंपर और नए एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स

इंटीरियर और फीचर्स

XUV 7XO में सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिलेगा।

ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, जो Mahindra की इलेक्ट्रिक SUVs से इंस्पायर्ड होगा

नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम

बेहतर प्रीमियम फिनिश और टेक्नोलॉजी फीचर्स

इंजन और गियरबॉक्स में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है।

Mahindra Scorpio N Facelift कब होगी लॉन्च ?

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी संभावित कीमत संभावित कीमत 14 लाख से 26 लाख (एक्स-शोरूम) तक हो सकती है।

इंजन ऑप्शन में 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल (4×4 विकल्प के साथ) मिलेगा।

यह अपडेट ज्यादा बड़ा नहीं होगा, लेकिन SUV को फ्रेश लुक और नए फीचर्स जरूर मिलेंगे, जो इस प्रकार होंगे।

अपडेटेड हेडलाइट और टेललाइट डिजाइन

नए ट्रिम एलिमेंट्स

नए अलॉय व्हील डिजाइन

केबिन अपडेट

10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो Thar Roxx से लिया जाएगा

कुछ नए कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स

बेहतर टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन

इंजन सेटअप मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा, जिसमें डीजल वर्जन के साथ 4×4 का ऑप्शन जारी रहेगा।

Jansatta Automobile Expert Conclusion

भले ही Mahindra 2026 में कोई नई SUV लॉन्च न करे, लेकिन XUV 7XO और Scorpio-N Facelift भारतीय बाजार में कंपनी की पकड़ को और मजबूत करेंगे। अपडेटेड डिजाइन, नए फीचर्स और भरोसेमंद इंजन इन दोनों SUVs को फिर से चर्चा में ले आएंगे। अगर आप 2026 में नई Mahindra SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये दोनों मॉडल आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।