KTM RC 160 vs Yamaha R15 comparison: केटीएम इंडिया ने भारतीय बाजार में RC 160 को लॉन्च कर दिया है, जो अब कंपनी की सबसे किफायती फुल-फेयर्ड सुपरस्पोर्ट बाइक बन गई है। यह मोटरसाइकिल असल में KTM 160 Duke के इंजन को RC 200 के फेयरिंग और स्पोर्टी डिजाइन के साथ पेश करती है। इसके साथ ही KTM RC 125 को आधिकारिक तौर पर रिप्लेस कर दिया गया है। केटीएम आरसी 160 का सीधा मुकाबला इंडियन मार्केट में लंबे समय से मौजूद Yamaha R15 से है। आइए जानते हैं कि कागजों पर दोनों बाइक्स एक-दूसरे के मुकाबले कैसी साबित होती हैं।
KTM RC 160 vs Yamaha R15: इंजन और परफॉर्मेंस में कौन है ताकतवर ?
| स्पेसिफिकेशन | KTM RC 160 | Yamaha R15 |
| इंजन | 164.2cc, लिक्विड कूल्ड | 155cc, लिक्विड कूल्ड |
| पावर | 19hp @ 9,500rpm | 18.4hp @ 10,000rpm |
| टॉर्क | 15.5Nm @ 7,500rpm | 14.2Nm @ 7,500rpm |
| गियरबॉक्स | 6-स्पीड | 6-स्पीड |
| पावर-टू-वेट | 122.5hp/tonne | 130.5hp/tonne |
क्या बेहतर है?
KTM RC 160 ज्यादा पावर और टॉर्क देती है, लेकिन ज्यादा वजन के कारण Yamaha R15 का पावर-टू-वेट रेशियो बेहतर है। दोनों बाइक्स एक ही RPM पर पीक टॉर्क देती हैं, हालांकि RC 160 का पीक पावर थोड़ा कम RPM पर आता है।
KTM RC 160 vs Yamaha R15: वजन और डायमेंशन्स किसका बेहतर ?
| स्पेसिफिकेशन | KTM RC 160 | Yamaha R15 |
| कर्ब वेट | 155kg | 141kg |
| व्हीलबेस | 1347mm | 1325mm |
| फ्यूल टैंक | 13.7 लीटर | 11 लीटर |
| ग्राउंड क्लियरेंस | 168mm | 170mm |
| सीट हाइट | 830mm | 815mm |
RC 160, R15 से 14kg भारी है, जबकि Yamaha R15 की कम सीट हाइट छोटे कद के राइडर्स के लिए ज्यादा फ्रेंडली साबित हो सकती है।
KTM RC 160 vs Yamaha R15: टायर्स, सस्पेंशन और ब्रेक्स
| फीचर | KTM RC 160 | Yamaha R15 |
| टायर्स | (F/R) 110/70-17 / | 140/60-17 100/80-17 / 140/70-17 |
| सस्पेंशन | USD फोर्क / मोनोशॉक | USD फोर्क / मोनोशॉक |
| ब्रेक्स | 320mm / 230mm | 282mm / 220mm |
KTM को चौड़ा फ्रंट टायर और बड़ा फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है, जो इसके ज्यादा वजन को ध्यान में रखकर दिया गया है।
KTM RC 160 vs Yamaha R15: फीचर्स की तुलना
Yamaha R15
LCD या TFT डिस्प्ले (वेरिएंट पर निर्भर)
Bluetooth कनेक्टिविटी
क्विकशिफ्टर (R15M में स्टैंडर्ड)
स्लिपर क्लच
LED लाइटिंग
KTM RC 160
LCD डिस्प्ले (Bluetooth के साथ)
स्विचेबल रियर ABS
स्लिपर क्लच
LED हेडलैंप और टेललैंप
फीचर्स के मामले में R15M आगे निकल जाती है, खासकर TFT डिस्प्ले और स्टैंडर्ड क्विकशिफ्टर के कारण।
KTM RC 160 vs Yamaha R15: कीमत में कौन है ज्यादा बजट फ्रेंडली ?
| बाइक | कीमत |
| KTM RC 160 | 1.85 लाख |
| Yamaha R15 | 1.66 लाख –1.91 लाख |
Yamaha R15 का बेस वेरिएंट काफी सस्ता है, जबकि RC 160 की कीमत टॉप-स्पेक R15M से भी ज्यादा है।
Jansatta Automobile Expert Conclusion: कौन सी बाइक खरीदें?
अगर आपको ज्यादा पावर, अग्रेसिव लुक और KTM ब्रांड पसंद है, तो KTM RC 160
अगर आप हल्की बाइक, बेहतर फीचर्स और ज्यादा वैल्यू फॉर मनी चाहते हैं तो Yamaha R15
कुल मिलाकर, मौजूदा कीमत पर Yamaha R15 ज्यादा संतुलित पैकेज साबित होती है, जबकि KTM RC 160 अपने दमदार इंजन के बावजूद प्रीमियम प्राइस टैग के कारण थोड़ा पीछे रह जाती है।
