अगर आप जनवरी 2026 में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Hyundai आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। कंपनी इस महीने Grand i10 Nios, Aura, i20, Exter, Venue, Verna, Creta और Alcazar समेत अपनी पूरी रेंज पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस और कॉरपोरेट या सरकारी स्कीम्स शामिल हैं। हालांकि, छूट की राशि मॉडल, वेरिएंट, फ्यूल टाइप और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
Hyundai Exter Discount January 2026
हुंडई की सबसे किफायती SUV Exter पर इस महीने सबसे ज्यादा 98,000 तक की छूट मिल रही है।
SX वेरिएंट (SX Smart को छोड़कर): 98,000 तक लाभ
SX(O): 90,000 तक छूट
S वेरिएंट: 83,000 तक ऑफर
CNG वेरिएंट: 63,000 तक लाभ
कीमत: 5.64 लाख – 9.38 लाख
मुकाबला: Tata Punch
Hyundai i20 Discount January 2026
प्रीमियम हैचबैक Hyundai i20 पर भी 95,000 तक की छूट का शानदार ऑफर मिल रहा है।
चुनिंदा पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर 95,000 तक
i20 N Line पर 87,000 तक की छूट
कीमत: 6.87 लाख –11.53 लाख
मुकाबला: Maruti Baleno, Tata Altroz, Toyota Glanza
Hyundai Grand i10 Nios Discount January 2026
89,000 तक का फायदा
पेट्रोल मैनुअल: 89,000 तक
CNG वेरिएंट: 80,000 तक
AMT वेरिएंट: 79,000 तक
Era बेस वेरिएंट: 67,500 तक
कीमत: 5.66 लाख – 7.92 लाख
मुकाबला: Maruti Swift, Tata Tiago
Hyundai Verna Discount January 2026
70,000 तक की छूट
Hyundai Verna के टर्बो और नॉन-टर्बो पेट्रोल दोनों वेरिएंट्स पर इस महीने ₹70,000 तक का फायदा मिल रहा है।
कीमत: 10.79 लाख – 17.13 लाख
मुकाबला: Honda City, Skoda Slavia, VW Virtus
Hyundai Alcazar Discount January 2026
65,000 तक की छूट
कैश डिस्काउंट: 30,000 तक
एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस: 35,000 तक
कीमत: 14.50 लाख – 21.06 लाख
मुकाबला: Tata Safari, MG Hector, Mahindra XUV7XO
Hyundai Venue Discount January 2026
पुराने मॉडल पर 60,000 तक
पुराना Venue (MY2025 स्टॉक): 60,000 तक
नया Venue: 25,000 तक (मुख्यतः एक्सचेंज ऑफर)
कीमत: 8 लाख –15.51 लाख
मुकाबला: Maruti Brezza, Tata Nexon, Kia Sonet
Hyundai Aura Discount January 2026
58,000 तक की छूट
CNG वेरिएंट: 58,000 तक
पेट्रोल वेरिएंट: 38,000 तक
कीमत: 6 लाख –8.54 लाख
मुकाबला: Maruti Dzire, Honda Amaze
Hyundai Creta Discount January 2026
40,000 तक की छूट
पेट्रोल और N Line: 40,000 तक
डीजल वेरिएंट: 30,000 तक
कीमत: 10.79 लाख –20.05 लाख
मुकाबला: Kia Seltos, Grand Vitara, Honda Elevate, Tata Sierra
Jansatta Automobile Expert Conclusion
जनवरी 2026 Hyundai कार खरीदने के लिए बेहतरीन समय है। खासकर Exter, i20 और Grand i10 Nios पर मिल रहे भारी डिस्काउंट बजट कार खरीदारों के लिए शानदार मौका हैं। सभी डिस्काउंट स्टॉक उपलब्धता और शहर के अनुसार बदल सकते हैं। सही जानकारी के लिए नजदीकी Hyundai डीलरशिप से संपर्क करें।
