हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले हफ्ते EICMA 2023 में Xoom 160 एडवेंचर स्कूटर को अनवील करके इस सेगमेंट में एंट्री की घोषणा कर दी है, जिसके बाद अब जापानी वाहन निर्माता होंडा ने अपने अपडेटेड एडवेंचर स्कूटर ADV 160 स्कूटर को अनवील कर दिया है, जो पहले से ही मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। होंडा ने 2024 के लिए इस होंडा एडीवी 160 को कुछ नए कलर ऑप्शन और कुछ मामूली कॉस्मेटिक अपडेट के साथ तैयार किया है।
Honda ADV 160: कलर ऑप्शन
2024 के लिए होंडा एडीवी 160 को कंपनी ने एक नया पर्ल बोस्पोरस ब्लू रंग के साथ अपडेट किया है, जिसे स्कूटर पर कुछ काले हिस्सों के साथ जोड़ा गया है। नए रंग के साथ ADV 160 अब कुल चार रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा जिसमें पहला कलर मैट ब्लैक, दूसरा पर्ल स्मोकी ग्रे, तीसरा मैट डाहलिया रेड और चौथा कलर ऑप्शन नया पर्ल बोस्पोरस ब्लू है।
Honda ADV 160: कॉस्मेटिक अपडेट्स

होंडा ने नया कलर ऑप्शन देने के अलावा इस स्कूटर में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट भी दिए हैं। डिजाइन की बात करें तो यह स्कूटर 2023 एडिशन के समान डिजाइन वाला ही है जिसमें सिंगल पीस सीट, एक लंबी विंडस्क्रीन, टेलिस्कोपिक फोर्क्स, डुअल रियर शॉक्स, दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक और साइड-स्लंग एग्जॉस्ट है। इसमें एलईडी लाइटिंग, एक एलसीडी डैश, 29-लीटर स्टोरेज और फोन के लिए चार्जिंग पोर्ट समेत कई अन्य फीचर्स को दिया गया है।
Honda ADV 160: इंजन स्पेसिफिकेशन

2024 होंडा ADV 160 को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें सिंगल सिलेंडर वाला 154cc का इंजन लगाया है। यह इंजन 16 बीएचपी की अधिकतम पावर और 15 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जो कि हीरो ज़ूम 160 के बराबर है, जो लगभग 14 bhp की पावर पैदा करता है। होंडा को एक इनएक्टिव स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, ईएसपी (एडवांस स्मार्ट पावर) तकनीक और एक एसीजी स्टार्टर मिलता है।