विश्व बैंक एक विशेष अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, इसकी स्थापना 22 जुलाई साल 1944 को की गई थी। दुनिया के 44 देश इस बैंक के प्रतिनिधि हैं। इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के विकास कार्यों में आर्थिक सहायता देना है। इसका मुख्य कार्यालय वाशिंगटन डीसी में है। बता दें कि विश्व बैंक जब शुरू हुआ तब इसका तात्कालिक उद्देश्य द्वितीय विश्वयुद्ध और विश्वव्यापी संकट से जूझ रहे देशों की सहायता करना था। मौजूदा समय में विश्व बैंक में 189 देश सदस्य हैं। विश्व बैंक का सदस्य बनने के लिये किसी भी देश को पहले अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम का सदस्य बनना ज़रूरी होता है। विश्व बैंक नीति सुधार कार्यक्रमों और परियोजनाओं के लिए केवल विकासशील देशों को कर्ज देता है। इसका उद्देश्य विकासशील देशों को गरीबी से लड़ने और उनके सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए ऋण मुहैया करवाना।Read More