वरुण गांधी (Varun Gandhi) बीजेपी से उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट के सदस्य हैं। वह नेहरू-गांधी परिवार से आने वाले वरुण गांधी का जन्म 13 मार्च 1980 को दिल्ली में हुआ था। वह देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते और संजय गांधी-मेनका गांधी के बेटे हैं। संजय गांधी जब सिर्फ तीन महीने के थे तब उनके पिता की विमान हादसे में मौत हो गई थी। वह 2002 में बीजेपी में शामिल हुए और मार्च 2012 में महासचिव के पद पर पहुंचे। वह बीजेपी में महासचिव पद पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के सदस्य थे।
वरुण गांधी की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली से हुई। इसके बाद वह पढ़ाई के लिए लंदन चले गए। उन्होंने लंदन से बीएससी की डिग्री ली है। मेनका गांधी ने जब 1999 में पीलीभीत से लोकसभा चुनाव लड़ा तो वरुण गांधी की प्रचार में अहम भूमिका रही। 2009 का लोकसभा चुनाव में वह पीलीभीत सीट से लड़े और जीत दर्ज की।Read More