सतीश पूनिया राजस्थान में बीजेपी से बड़े नेता है। वह 2018 से अंबर विधानसभा (आमेर) का प्रतिनिधित्व करने वाले राजस्थान विधान सभा के सदस्य हैं। वह भाजपा राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। सतीश पूनिया का जन्म 24 अक्टूबर 1964 को हुआ था। वह राजस्थान के चुरू जिले के एक छोटे से गांव राजगढ़ में एक किसान परिवार से हैं। उनके पिता सुभाष चन्द्र पूनिया राजगढ़ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान थे। उनके चाचा रामस्वरूप पूनिया एक स्वतंत्रता सेनानी रहे और बीकानेर संभाग के स्वतंत्रता सेनानी और प्रजा परिषद आंदोलन के तत्कालीन नेता चौधरी कुम्भाराम आर्य के सहयोगी थे।
सतीश पूनिया का सियासी सफर
भाजपा नेता सतीश पूनिया की शुरुआती शिक्षा राजगढ़ में पूरी हुई, जिसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई चूरू से पूरी की। उन्होंने साल 1989 में महाराजा कॉलेज (राजस्थान विश्वविद्यालय) से स्नातक की उपाधि प्राप्त हासिल की। इसके बाद उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय कानून की पढ़ाई की। उन्हें RSS की विचारधारा से काफी लगाव था। इस लगाव के रहते वह एबीवीपी में शामिल हो गए और कई पदों पर रहे।
सतीश पूनीया ने राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में भी भाग लिया और यही वक़्त तक जब वह राजनीति की ओर बढ़ रहे थे। 989 में वह राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र संघ के महासचिव भी बने। इसके बाद सियासत के मैदान में आगे बढ़ते हुए वह मुख्यधारा की राजनीति का हिस्सा हो गए। 1992 में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव बने। 1998 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। यह सफर राजस्थान प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष बनाए जाने तक जारी रहा।