उत्तर पूर्व के राज्य मिजोरम में आने वाली 7 नवंबर को विधानसभा की सभी सीटों पर विधायक चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके बाद वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। मिजोरम में विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा।
मिजोरम में कौन जीता पिछला विधानसभा चुनाव?
इस नॉर्थ ईस्ट के इस राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीती थीं तो जोराम पीपुल्स मूवमेंट को आठ और कांग्रेस को पांच सीटें हासिल हुई थीं। इससे पहले 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 34 सीटें हासिल हुई थीं। तब MNF ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि MZPC को 1 सीट हासिल हुई थी।
मिजोरम में किस – किस के बीच चुनावी मुकाबला?
मिजोरम 1987 में अलग राज्य बना था। तब से यहां मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) या कांग्रेस की सरकार रही है। नए राजनीतिक दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के उभरने से हालांकि इस पूर्वोत्तर राज्य में राजनीतिक समीकरण बदल सकता है। मुख्यमंत्री जोरमथांगा के नेतृत्व में MNF 2023 विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि MNF को राज्य की महत्वाकांक्षी ‘सामाजिक-आर्थिक विकास नीति’ (एसईडीपी) के तहत वित्तीय सहायता के वितरण, म्यांमा, बांग्लादेश और मणिपुर से आये शरणार्थियों तथा विस्थापित लोगों को संभालने के तरीके के कारण प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त मिल सकती है। Read More