भारत दक्षिण एशिया के सबसे बड़े देशों में शामिल है। भौगोलि दृष्टि से यह दुनियां का सातवां और आबादी के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार स्थित हैं। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भी है।
भौगोलिक स्थिति की बात करें तो यहां 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। जनसंख्या के लिहाज से यहां सबसे बड़ी आबादी हिंदू धर्म की है। 2011 की जनगणना के अनुसार देश में मुस्लिमों की संख्या इंडोनेशिया और पाकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर है।Read More