किसान आंदोलन की खबरें

KISAN ANDOLAN

MSP की मांग, कर्जमाफी की चाहत… किसान सही या गलत? सीधे सवाल का सीधा जवाब

इस सवाल का सीधा जवाब मिलना मुश्किल, पक्ष-विपक्ष में कई तरह के तर्क हैं. लेकिन फिर भी अगर सही तरह…

Delhi Farmer Protest, Modi Government

पिछली बार से कितना अलग है किसानों का आंदोलन, आखिर क्यों और किन मांगों के साथ दिल्ली आ रहे अन्नदाता?

पंजाब हरियाणा के किसान एक बार फिर मोदी सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं…

किसान आंदोलन के वीडियो

किसान आंदोलन विशेष

Kisan Andolan, Farmer Protest, Rakesh Tikait
Farmer Protest: ‘किसान हार कर कभी वापस नहीं जाता’, राकेश टिकैत ने बताया अन्नदाताओं को शांत करने का तरीका

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत ने कहा है कि SKM कल मीटिंग करके आगे की रणनीति तय करेगा।

FARMER PROTEST
खेती तो चीन भी करता है, किसान तो अमेरिका में भी… फिर भारत क्यों इतना परेशान?

अमेरिका और चीन में भी बड़े स्तर पर खेती होती है, वहां भी किसानों की अच्छी खासी संख्या है, लेकिन…

Farmers Protest | Farmers |
Kisan Andolan: ‘इंटरनेट बैन और पुलिस का बैरियर लगाना गलत…’ हाईकोर्ट पहुंचा किसान आंदोलन का मामला, PIL दाखिल कर की ये मांग

किसानों के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसान संगठनों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Farmers Protest | Delhi | shambhu
12 हजार ट्रैक्टर, 14 हजार किसान, पोकलेन मशीनें… गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

केंद्र सरकार ने अनुमान लगाया है कि पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर 1,200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, 300 कारों, 10 मिनी बसों और छोटे वाहनों…

kisan andolan, farmers protest, Farmers Protest , farmers delhi chalo march
Kisan Andolan: किसान आंदोलन के कारण दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भारी जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन के कारण दिल्ली में भारी जाम लग सकता है। पुलिस ने इसके लिए एडवाइजरी जारी…

Farmers Protest | Shambhu Border | Singhu Border
Farmers Protest: सिंघु से शंभू बॉर्डर तक भारी नाकाबंदी, धारा 144 लागू… किसानों को रोकने के लिए पुलिस की ऐसी है तैयारी

ग़ाज़ीपुर, टिकरी, नोएडा और सिंघू बॉर्डर पूरी तरह सील कर दी गई हैं। किसान 11 बजे ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू…

Farmers Protest | Farmers |
Farmers Protest: दिल्ली के सभी बॉर्डर सील, इंटरनेट बंद, शंभू बॉर्डर से JCB हटाने के निर्देश… 10 प्वाइंट में समझें किसानों को रोकने के लिए कैसे हैं इंतजाम

Farmers Protest: किसानों ने ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत आज एक बार फिर आगे बढ़ने का ऐलान किया है। चौथे…

farmers protest| MSP| govt committee
Farmers Protest: कृषि मंत्री ने किसान संगठनों से की शांति बनाए रखने की अपील, अर्जुन मुंडा बोले- संवाद से समाधान की तरफ जाना

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मंगलवार को कहा कि केंद्र को फसलों के लिए एमएसपी पर कानून लाने के…

Swaminathan Commission , Swaminathan Commission Report , Swaminathan Commission MSP formula
Kisan Andolan: सरकार ने 177 सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक करने के दिए निर्देश, आंदोलन खत्म होने पर लिया जा सकता है ये फैसला

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं।

Maninderjit Singh Bitta | PM Modi |
‘इंदिरा की तरह PM मोदी के साथ भी…’, किसानों पर भड़के मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, बोले- आंदोलन की आड़ में कहीं गड़बड़ी ना हो जाए

ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि आंदोलन के…

Farmers Protest FAQ: किसान आंदोलन से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब

साल 2021 में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद फरवरी 2023 में किसानों ने एक बार फिर से अपनी मांगों को लेकर पंजाब से दिल्ली की तरफ कूच की।13 फरवरी को पंजाब के कई किसान संगठनों से जुड़े किसान पंजाब से दिल्ली की तरफ रवाना हुए लेकिन हरियाणा सरकार ने उन्हें शंभू बॉर्डर (पंजाब – हरियाणा) राज्य की सीमा पर रोक दिया। शंभू बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ। आंदोलनकारी किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले लगाए। किसानों के इस आंदोलन को देश के विभिन्न किसान संगठन समर्थन दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी किसानों के इस आंदोलन का समर्थन किया है।

किसान आंदोलन 2.0 में पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों के अलावा यूपी, राजस्थान, एमपी सहित देशभर के तमाम किसान संगठन शामिल हैं। तमिलनाडु के किसानों ने भी पंजाब और हरियाणा के अपने साथियों के समर्थन में अपने राज्य में प्रदर्शन किया। साल 2020-21 दिल्ली की सीमाओं पर हुए किसान आंदोलन का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा ने किया था, इसमें देशभर के किसान संगठन शामिल थे। इस बार किसान आंदोलन का नेतृत्व किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और किसान मजदूर संघर्ष समिति (KMSC) के समन्वयक सरवन सिंह पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी किसान संगठनों की सबसे अहम मांग MSP है। किसान अपनी फसलों के लिए MSP की कानून गारंटी डिमांड कर रहे हैं। किसान चाहते हैं कि स्वामीनाथन आयोग की सभी सिफारिशों को लागू किया जाए और किसानों का कृषि ऋण माफ किया जाए। इसके अलावा किसान संगठन लखीमपुर खीरी में मारे गए लोगों के लिए न्याय मांग रहे हैं।

केंद्र सरकार फसलों की एक न्यूनतम कीमत तय करती है, उसे ही MSP (Minimum Support Prices) यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य कहा जाता है। इसकी शुरुआत 60 के दशक में हुई थी। अभी सरकार 22 फसलों पर एमएसपी देती है। किसान चाहते हैं कि सरकार सभी फसलों पर MSP दे। किसान चाहते हैं सरकार खेती की पूरी लागत पर बेस्ड C2+50% फॉर्मूले के आधार पर MSP को उनका कानूनी हक बना दे।

सरकार अगर चाहे तो वह किसानों की यह डिमांड मान सकती है लेकिन ऐसा कनानू बना देने से निश्चित ही उसपर बोझ बढ़ेगा। कानून बनाने के बाद उसके कार्यान्वयन के लिए कई तरह की तैयारी करनी होगी, जैसे सरकार को फूड सब्सिडी का बजट बढ़ना होगा, जिस पर पहले से ही बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च हो रहा है। इसके अलावा एक निश्चित बुनियादी ढांचे का निर्माण करना होगा, ताकि बड़ी मात्रा में अनाज का भंडारन हो सके।

अपडेट