किसान आंदोलन की खबरें

KISAN ANDOLAN

MSP की मांग, कर्जमाफी की चाहत… किसान सही या गलत? सीधे सवाल का सीधा जवाब

इस सवाल का सीधा जवाब मिलना मुश्किल, पक्ष-विपक्ष में कई तरह के तर्क हैं. लेकिन फिर भी अगर सही तरह…

farmer leaders| farmer protest| kisan andolan

Farmers Protest: कहानी उन 2 किसान नेताओं की जिन्होंने खड़ा कर दिया आंदोलन 2.0

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र के साथ कल शाम 5 बजे…

Farmers Protest | Agriculture Minister Arjun Munda | modi govt

2021 में सरकार ने लिया था U-Turn, इस बार क्यों BJP किसान आंदोलन से नहीं है परेशान

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा किसान आंदोलन कर रहा है। एक तरफ आप भारत रत्न दे रहे…

Delhi Farmer Protest, Modi Government

पिछली बार से कितना अलग है किसानों का आंदोलन, आखिर क्यों और किन मांगों के साथ दिल्ली आ रहे अन्नदाता?

पंजाब हरियाणा के किसान एक बार फिर मोदी सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं…

किसान आंदोलन के वीडियो

किसान आंदोलन विशेष

KISAN ANDOLAN
सीधा सवाल: क्या कर्ज माफी चुनाव जिता सकती है, किसानों को कितना फायदा होता है?

आजाद भारत में सिर्फ दो बार ही ऐसे मौके आए हैं जब केंद्र सरकार द्वारा कर्ज माफी का ऐलान किया…

FARMERS PROTEST
दक्षिण के किसान क्यों नहीं कर रहे दिल्ली कूच? खेती में भी दिखी नॉर्थ-साउथ की लड़ाई

किसान आंदोलन इस समय पूरे देश का है या सिर्फ इसे पंजाब-हरियाणा तक का ही माना जाए?

Farmers protest Live Updates, Farmers protest news, farmers, farmers march,
Kisan Andolan: कल देश भर में ‘ब्लैक डे’ मनाएगा संयुक्त किसान मोर्चा, युवक की मौत पर 1 करोड़ मुआवजे की मांग

इससे पहले दस श्रमिक संगठनों ने किसान आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ 23 फरवरी को ‘काला दिवस’…

PM Kisan Samman Nidhi Yojana, pm kisan samman nidhi 16th installment
PM Kisan Yojana 16th Installment Date: देशभर के किसानों के लिए गुड न्यूज, इस दिन पीएम मोदी करेंगे खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर, जानें डिटेल

PM Kisan Yojana 16th Installment Date 2024, PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान की आधिकारिक…

farmers protest | haryana | delhi |
हरियाणा में आज हाईवे जाम करेगा चढ़ूनी गुट, अचानक बिगड़ी जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत, जानें किसान आंदोलन से जुड़ी बड़ी बातें

किसान और सरकार के बीच चार दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया…

farmers protest one died
कौन है शुभकरन सिंह जिसकी किसान आंदोलन के दौरान हुई मौत? लोगों के गुस्से के बाद पंजाब सरकार ने दिए जांच के आदेश

Farmers Protest: खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान की मौत पर फूटा किसानों का गुस्सा। जानिए कौन है शुभकरन सिंह।

Farmers Protest | Yogendra Yadav
Farmers Protest: क्यों किसानों के लिए जरूरी है MSP, सिर्फ पंजाब के किसान क्यों कर रहे हैं आंदोलन? योगेन्द्र यादव का EXCLUSIVE INTERVIEW

एमएसपी क्यों ज़रूरी है और इससे जुड़ा कन्फ़्यूजन क्या है, क्यों पंजाब के ही किसान कर रहे हैं विरोध? ऐसे…

Kisan Andolan, farmers protest, Kisan Andolan latest,
Kisan Andolan: नोएडा के किसानों की समस्याओं के लिए CM योगी ने गठित की समिति, जानें कब तक सौंपेगी रिपोर्ट

Kisan Andolan: यूपी राजस्व परिषद के अध्यक्ष के नेतृत्व में यह कमेटी किसानों के साथ बैठकर उनसे बातचीत करेगी और…

Kisan Call Centre at Krishi Bhawan, kisan andolan road block list today, kisan andolan update,
Kisan Andolan 2.0 के बीच कृषि मंत्री ने किया किसानों को खुश करने वाला काम, खेती करने वालों का होगा फायदा

kisan Andolan: किसान आंदोलन के बीच कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कृषि भवन में एक किसान कॉल सेंटर का उद्घाटन…

KISAN ANDOLAN
दिल्ली कूच का दो दिन टलना और गन्ना कीमत में बढ़ोतरी, सफल होगी सरकार की ‘तपस्या’?

पिछली बार जब किसान आंदोलन चल रहा था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद माना था कि तपस्या में कुछ कमी…

Farmers Protest, MSP, Shambhu Border, Punjab, farmers leader,
Kisan Andolan: देशभर में 23 फरवरी को ‘काला दिवस’ मनाने का ऐलान, किसान आंदोलन के बीच क्यों भड़के 10 श्रमिक संगठन?

फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी और कृषि ऋण माफी सहित अपनी मांगों को लेकर हजारों…

Farmers Protest FAQ: किसान आंदोलन से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब

साल 2021 में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद फरवरी 2023 में किसानों ने एक बार फिर से अपनी मांगों को लेकर पंजाब से दिल्ली की तरफ कूच की।13 फरवरी को पंजाब के कई किसान संगठनों से जुड़े किसान पंजाब से दिल्ली की तरफ रवाना हुए लेकिन हरियाणा सरकार ने उन्हें शंभू बॉर्डर (पंजाब – हरियाणा) राज्य की सीमा पर रोक दिया। शंभू बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ। आंदोलनकारी किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले लगाए। किसानों के इस आंदोलन को देश के विभिन्न किसान संगठन समर्थन दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी किसानों के इस आंदोलन का समर्थन किया है।

किसान आंदोलन 2.0 में पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों के अलावा यूपी, राजस्थान, एमपी सहित देशभर के तमाम किसान संगठन शामिल हैं। तमिलनाडु के किसानों ने भी पंजाब और हरियाणा के अपने साथियों के समर्थन में अपने राज्य में प्रदर्शन किया। साल 2020-21 दिल्ली की सीमाओं पर हुए किसान आंदोलन का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा ने किया था, इसमें देशभर के किसान संगठन शामिल थे। इस बार किसान आंदोलन का नेतृत्व किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और किसान मजदूर संघर्ष समिति (KMSC) के समन्वयक सरवन सिंह पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी किसान संगठनों की सबसे अहम मांग MSP है। किसान अपनी फसलों के लिए MSP की कानून गारंटी डिमांड कर रहे हैं। किसान चाहते हैं कि स्वामीनाथन आयोग की सभी सिफारिशों को लागू किया जाए और किसानों का कृषि ऋण माफ किया जाए। इसके अलावा किसान संगठन लखीमपुर खीरी में मारे गए लोगों के लिए न्याय मांग रहे हैं।

केंद्र सरकार फसलों की एक न्यूनतम कीमत तय करती है, उसे ही MSP (Minimum Support Prices) यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य कहा जाता है। इसकी शुरुआत 60 के दशक में हुई थी। अभी सरकार 22 फसलों पर एमएसपी देती है। किसान चाहते हैं कि सरकार सभी फसलों पर MSP दे। किसान चाहते हैं सरकार खेती की पूरी लागत पर बेस्ड C2+50% फॉर्मूले के आधार पर MSP को उनका कानूनी हक बना दे।

सरकार अगर चाहे तो वह किसानों की यह डिमांड मान सकती है लेकिन ऐसा कनानू बना देने से निश्चित ही उसपर बोझ बढ़ेगा। कानून बनाने के बाद उसके कार्यान्वयन के लिए कई तरह की तैयारी करनी होगी, जैसे सरकार को फूड सब्सिडी का बजट बढ़ना होगा, जिस पर पहले से ही बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च हो रहा है। इसके अलावा एक निश्चित बुनियादी ढांचे का निर्माण करना होगा, ताकि बड़ी मात्रा में अनाज का भंडारन हो सके।

अपडेट