इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट इलेक्ट्रिक टूव्हीलर सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाला सेगमेंट है जिसमें नई बड़ी स्थापित दो पहिया निर्माता कंपनियों के अलावा नए स्टार्टअप ने भी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल को मार्केट में उतार दिया है। वर्तमान में भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में जिसमें Hero Electric, Ola Electric, Okinawa, Simple Energy, Ather Anergy जैसे बड़े नामों के अलावा 50 से ज्यादा छोटी कंपनियां स्टार्टअप मौजूद हैं। ऑटो एक्सपो 2023 में वाहन निर्माता कंपनियों का पूरा फोकस इलेक्ट्रिक व्हीकल पर ही था जहां 59 से ज्यादा देसी विदेशी कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक को एक्सपो में अनवील किया और लॉन्च किया है। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा फेम टू सब्सिडी को जारी किया गया है। इस फेम 2 सब्सिडी के तहत ईवी दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों को खरीदने पर छूट दी जाती है। वित्त वर्ष 2022-2023 में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर 8,000 रुपये/ kWh के हिसाब से सब्सिडी मिल रही है जो 30,000 रुपये तक की है।Read More