बिहार भारत का एक राज्य है। इसकी राजधानी पटना है। बिहार- उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल के साथ सीमाएं शेयर करता है। इसके अलावा नेपाल देश के साथ भी बिहार की लंबी सीमा है। एक क्षेत्र के रूप में बिहार का इतिहास बहुत समृद्ध है। एक समय में बिहार शक्ति, शिक्षा और संस्कृति का केंद्र था। यह भारतीय सभ्यता का पालना रहा है। यह दो प्रमुख धर्मों का जन्म स्थान भी है- बौद्ध धर्म और जैन धर्म।
वर्तमान में बिहार देशभर में अपनी सियासत के लिए सुर्खियों में रहता है। लालू यादव और नीतीश कुमार इस समय राज्य के दो सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं। ये दोनों नेता राज्य का सीएम पद संभाल चुके हैं। इनके अलावा जीतन राम मांझी, राबड़ी देवी, सत्येंद्र नारायण सिन्हा, भागवत झा आजाद, बिंदेश्वरी दुबे, चंद्रशेकर सिंह, जगन्नाथ मिश्र, रामसुंदर राद,कर्पूरी ठाकुर, जगन्नाथ मिश्र, केदार पांड भी राज्य के सीएम रह चुके हैं।