अनिल देशमुख की गिनती महाराष्ट्र के बड़े नेताओं में से एक होती है। वह एनसीपी से जुड़े हुए हैं और पांच बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में होम मिनिस्टर जैसी बड़ी भूमिका निभा चुके हैं। इससे पहले वह महाराष्ट्र सराकर में लोक निर्माण विभाग मंत्री, स्कूल शिक्षा, सूचना और जनसंपर्क राज्य मंत्री, खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री, खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री और शिक्षा और संस्कृति राज्य मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं।
6 नवंबर 1970 को महाराष्ट्र राज्य के नागपुर जिले में जन्मे अनिल देशमुख ने विद्यापीठ इंजीनियरिंग कॉलेज, नागपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत की और 1999 में पहली बार महाराष्ट्र सभा के सदस्य के रूप में चुने गए। Read More