पिछले हफ्ते शादी करने वाले ब्राजील के एक कपल को दुनिया के सबसे छोटे शादीशुदा जोड़े का खिताब मिला है। पति Paulo Gabriel da Silva Barros की लंबाई जहां 2 फुट 9 इंच (34.8 इंच) है, वहीं पत्नी Katyucia Hoshino भी लगभग इतनी ही लंबी (35.2 इंच) है। इन दोनों की कुल लंबाई 71.42 इंच (5 फीट 9 इंच) है। दोनों पिछले 8 साल से रिलेशनशिप में थे और इन दोनों ने पिछले हफ्ते 17 नवंबर को शादी की थी। हालांकि इन्हें शादी का असली गिफ्ट तब मिला जब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से इन्हें दुनिया का सबसे छोटा जीवित शादीशुदा कपल घोषित किया गया। दोनों को लंदन के हाउस ऑफ पार्लियामेंट बिल्डिंग के सामने यह खिताब दिया गया।
31 वर्षीय पाउलो गेब्रियल डे सिल्वा बारोस और उनकी होने वाली पत्नी 28 साल की काट्युसिया होशिनो dwarfism नामक बीमारी से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से लंबाई नहीं बढ़ पाती। इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्राजील के ही Douglas Maistre और Claudia Pereira के नाम था। उन दोनों की कुल लंबाई 72 इंच थी। अपने करीबी दोस्तों के बीच पाउलो ने ब्राजील के दक्षिण पूर्व में स्थित अपने गृहनगर इतुपेवा के एक रेस्तरां में होशिनो को शादी का प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद पाउलो के इस प्रस्ताव को होशिनो ने स्वीकार कर लिया। पाउलो ने बताया कि होशिनो को देखती ही उन्हें पहली नजर में प्यार हो गया था।
होशिनो ने कहा कि वह एक दिन शादी के बंधन में बंधना चाहती थीं। बच्चे हों चाहे न हो, लेकिन वह केवल खुश रहना चाहती हैं। इस कपल को उम्मीद है कि इस शादी से उन्हें विश्व के सबसे छोटे कद के कपल के रूप में मान्यता मिलेगी। फिलहाल यह खिताब ब्राजील के ही एक अन्य कपल के नाम है।