वेटलिफ्टर एडी हाल ने अपने डंबल्स की जगह दो जीते-जागते इंसान इस्तेमाल किए हैं। इसका वीडियो उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में हाल डंबल्स की जगह दो लोगों को उठाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों हाथों में एक-एक युवक को पकड़ रखा है। इसके बाद दोनों को डंबल की तरह उठाकर एक्सरसाइज करते हुए हाल दिख रहे हैं। जिन दोनों युवकों को हाल ने डंबल के रूप में इस्तेमाल किया है, वे भी काफी मजबूत शरीर वाले हैं। जिम में एक्सरसाइज कर रहे हाल का वीडियो बना लिया गया। हाल के इस वीडियो को उनके फेसबुक पेज पर 13 घंटों में 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 32 हजार लाइक्स मिले हैं और 12 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। इतना ही नहीं, बल्कि 11 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करके हाल की ताकत की तारीफ की है। वीडियो पर किए गए कमेंट्स में लोगों ने हाल की काफी तारीफ की है। हाल ने अपने फेसबुक पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘जब जिम में डंबल दूर पड़े थे तो मैंने नजदीकी चीजें पकड़ीं और लिफ्ट करना शुरू कर दिया।’
एडी का जन्म 1988 में इंग्लैंड के स्टॉक-ऑन-ट्रेंट में हुआ था। उन्होंने अपने एथलेटिक करियर की शुरुआत नेशनल चैंपियनशिप तैराक के तौर पर की थी। लेकिन इससे बोर होने के बाद उन्होंने 15 साल की उम्र में अपना ध्यान जिम की तरफ कर लिया। स्कूल छोड़ने के बाद वे 26 साल की उम्र तक ट्रक मैकेनिक के तौर पर काम करते रहे, लेकिन बाद में उन्होंने जिम को पूरा समय दे दिया और अपनी बॉडी बनाना शुरू कर दिया। एडी उसके बाद से विश्व के मजबूत इंसानों में से एक बन गए। उन्होंने वेटलिफ्टिंग के कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी तोड़े हैं। उनके नाम वर्ल्ड के कई बड़े अवार्ड हैं। दिसंबर 2015 में उनकी एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई थी। इसमें एडी की शुरुआती जिंदगी के संघर्ष से लेकर वर्ल्ड चैंपियन तक की कहानी दिखाई गई है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘EDDIE STRONGMAN’ है। यह इंटरनेट पर उपलब्ध है।



