मुश्किल परिस्थितियों में हर इंसान अपनी जान बचाने के लिए क्या नहीं करता। अगर आपके हाथ में चाकू ही आ जाए तो आप उसी को अपना हथियार बना लेंगे। मगर इस वीडियो में एक इंसान नहीं, केकड़ा ऐसा करता दिख रहा है। ब्राजील में एक केकड़े की वीडियो बनाई गई है, जो अपने पंजे में चाकू लिए इंसान का सामना कर रहा है। केकड़ा अपनी रक्षा करने और इंसान को डराने के इरादे से वह बार-बार चाकू घुमाता दिख रहा है।

यह केकड़ा फ्लोर पर सहमा खड़ा है। वीडियो बना रहा शख्स बार-बार उसके पास हाथ लेकर जाता है, जिससे बचने के लिए केकड़ा चाकू घुमा देता है। केकड़े ने इस नीले रंग के चाकू को अपने एक पंजे में ठीक एक इंसान की तरह पकड़ा हुआ है। वीडियो बना रहा इंसान लगातार केकड़े से चाकू छीनने की कोशिश करता है, मगर इस नन्हें जीव ने भी हार नहीं मानी।

फेसबुक और यूट्यूब दोनों जगहों पर डाली गई इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने पसंद किया। एक एक्सपर्ट के मुताबिक हो सकता है वीडियो बना रहे शख्स ने ही केकड़े के हाथ में यह चाकू दिया हो। एक्सपर्ट ने बताया कि चाकू हाथ में दिया गया होगा और उसे लहराना केकड़े की नॉर्मल प्रतिक्रिया है। अगर हाथ में चाकू ना भी होता तब वह अपने पंजे को इस तरह लहराता। अगर आप उन क्षणों में उसके हाथ में गन भी दे देते तो लगता मानों वह आप पर बंदूक चला रहा है। यूट्यूब पर इस वीडियो को 26 लाख बार देखा जा चुका है। देखें वीडियो-

Read Also: Video: हमारे दिमाग में होती है यह अनोखी पावर, जो करती है हमारे खाने पर कंट्रोल