क्या आपने कभी सुना है कि एक इंसान की जान बचाने के लिए कोई बाघ (tiger) तेंदुए (leopard) से भिड़ गया हो। यकीन मानिए ऐसा हकीकत में हो चुका है, जब एक चिड़ियाघर के कर्मचारी पर हमला करने आ रहे तेंदुए से एक चीता भिड़ गया और इंसान की जान बचा ली। घटना मैक्सिको सिटी के ब्लैक जैगुआर व्हाइट टाइगर नाम के चिड़ियाघर की है।
दरअसल इस चिड़ियाघर में काम करने वाले एडुआर्डो सेरियो कुछ सफेद शेरों के साथ मस्ती कर रहे थे। इस दौरान कैमरे के जरिए उनकी वीडियो भी बनाई जा रही थी। वीडियो में दिखा कि सेरियो छह शरों के साथ खेल रहे हैं, और पीछे Aztlan नाम का एक बाघ बैठा है। इन सबसे कुछ दूरी पर धर्मा नाम का एक तेंदुआ भी है जो धीरे-धीरे शख्स की ओर बढ़ रहा है। पेड़ों के पीछे से अपने शिकार को ताक रहा यह तेंदुआ साफ दिखाई पड़ रहा है।
अचनाक ही यह तेंदुआ दबे पांव इस शख्स की ओर बढ़ने लगता है। यह देख बाघ भी चौकन्ना हो जाता है और कोई भी दुर्घटना होने से पहले बाघ उसे रोक लेता है। इसके बाद सेरियो को माजरा समझ आता है और वह हाथ मारकर बाघ का धन्यवाद भी करता है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो अक्टूबर 2015 में बनाई गई थी, जिसे यूट्यूब पर शेयर करने के बाद लाखों लोग देख चुके हैं। देखें वीडियो-
Read Also: कार में डूब रही थी महिला और कुत्ता, लास्ट मूमेंट पर लोगों ने इस तरह बचाया
