मेक्सिकन व्यक्ति रॉबटो कैबरेरा, दुनिया में अपने सबसे लंबे लिंग को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। 54 वर्षीय रॉबटो का कहना है कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए। हालांकि, उन्हें दैनिक जीवन में काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। हालांकि, इस शारीरिक असामान्यता की वजह से उनको होने वाली परेशानियों के बजाए अब एक नए मुद्दे पर बहस छिड़ गई है। न्यूयॉर्क के एक शख्स ने कहा है कि रॉबटो ने सभी को धोखा दिया है। उन्होंने रेकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए जानबूझकर अपने लिंग को लंबा किया है। न्यूयॉर्क में रहने वाले 47 वर्षीय जोना फाल्कन भी इसी शारीरिक असामान्यता से गुजर रहे हैं। उनका लिंग 13.5 इंच का है। हालांकि, फाल्कन का कहना है कि रॉबटो ने 18.9 इंच का लिंग हासिल करने के लिए गलत तरीके अपनाए हैं।

रॉबटो का कहना है कि उनके लिंग की लंबाई एक किस्म की विकलांगता है और इसका उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। इतने लंबे लिंग की वजह से वह काम नहीं कर पाते हैं और उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली जनकल्याण योजनाओं के सहारे गुजारा करना पड़ रहा है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक रॉबटो किसी सामान्य व्यक्ति की तरह वह झुककर काम भी नहीं कर पाते। उन्होंने मांग की थी कि उन्हें विकलांग का दर्जा दिया जाए।

केन्या का यह शख्स भी ऐसी ही बीमारी से जूझ रहा था– 20 साल की उम्र तक इस शख्स की बीमारी इतनी बढ़ गई थी कि उसका पेनिस, अंडकोष की थैली में ही जाकर मिल गया था और उसका गुप्तांग सूजकर 10 गुना से भी बड़ा हो गया था।

रॉबटो कहते हैं कि पीनिस लंबा होने की वजह से लोग उनसे दूर हो गए, नौकरी चली गई और वह चर्च में आसानी से प्रार्थना भी नहीं कर पाते हैं। अब वह चाहते हैं कि इसे गिनेस बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया जाए लेकिन अभी तक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में ऐसा कोई प्रावधान तैयार नहीं हुआ है। इस वजह से रॉबटो को मान्यता नहीं दी रही है।

वहीं जिस स्थिती को रॉबटो अपनी विकलांगता मानते हैं उसे दरकिनार करते हुए जोना फाल्कन ने उनपर कई आरोप लगाए हैं। फाल्कन का मानना है कि रॉबटो ने वजन लटकाकर लिंग को लंबा किया है। फाल्कन का मानना है कि रॉबटो की बजाए उनका खुद का नाम गिनीज रेकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार फाल्कन यह भी कहते हैं कि रॉबटो ने यह अमेरिकन पोर्न इंडस्ट्री में काम हासिल करने के लिए किया है।