भारत जैसे गर्म जलवायु वाले देश में सांप के डसने से हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है। यही कारण है कि सांप का नाम सुनते ही अधिकतर लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे दुनिया के सबसे खतरनाक सांप के बारे में। किंग कोबरा को दुनिया का सबसे खतरनाक और जहरीला सांप माना जाता है। यह इतना खतरनाक है कि यह अन्य सांपों को भी अपना शिकार बना लेता है। आईए जानते हैं इसके बारे में यह 10 बातें-
1. किंग कोबरा छह मीटर तक लंबा हो सकता है। इसमें इतना जहर होता है कि 4 बड़े हाथियों को भी मार गिराए।
2. यह 30 साल तक जिंदा रह सकता है और इसी लंबाई लगातार बढ़ती रहती है। किंग कोबरा छह मीटर तक लंबा हो सकता है।
3. किंग कोबरा की आज तक की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड लंबाई 18 फुट 9 इंच मानी गई है।
4. किंग कोबरा अन्य सांपों को भी खा जाते हैं। कोबरा कई दिनों या महीनों तक बिना भोजन के रह सकते हैं।
5. मूड खराब होने पर यह कभी-कभी अपनी मादा साथी को भी निगल जाता है।
6. किसी को काटते समय कितना जहर छोड़ना है यह उनपर ही निर्भर करता है। कई बार वो बिना जहर दिए भी काटते हैं।
7. कई कोबरा अपने कद के एक-तिहाई हिस्से तक सीधे खड़े हो सकते हैं।
8. बेहद फुर्तीला किंग कोबरा, आमतौर पर इंसानों से दूर रहता है। वह जितना हो सकते इंसान से
9. किंग कोबरा भी अन्य सांपों की तरह घोसला बनाकर रहते हैं और अपने अंडों की रक्षा करते हैं।
10. किंग कोबरा की पहचान उसके खास आकार के फन और उसके उपर बनी धारियों से होती है।
(वीडियो सोर्स: डिस्कवरी)