जानवरों को जंगल में जिंदा रहने के लिए शिकार करना पड़ता है। जंगल में जिंदगी सबक है कि अगर जिंदा रहना है तो लड़ना ही होगा। अगर शिकार नहीं करेंगे तो भूखे मर जाएंगे। भूख को मिटाने के लिए एक छोटी सी चींटी से लेकर विशालकाय शेर तक शिकार करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सांप को चिड़िया का शिकार करते देखा है। सांप जो कि जमीन पर रेंगकर चलता है जबकि चिड़िया पंख फैलाकर किसी भी जगह तेजी से पहुंच सकती है। क्या होगा जब दोनों की टक्कर हो जाए तो?
नेशनल जियोग्राफिक चैनल में डायमंडबैक सांप के रोडरनर चिड़िया के शिकार का एक वीडियो शूट किया है। यह सांप अगर इंसान को डस ले तो कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेगिस्तान में एक विशालकाय सांप वहां मौजूद चिड़िया का शिकार करने की फिराक में है। सांप इस दौरान बेहद शांत और चौकन्ना रहता है। वह अपनी बारीकर नजरों से परिस्थितियों को अपने कंट्रोल में करने की कोशिश करता है। सांप तमाम चिड़िया में से एक चिड़िया पर नजर जमा लेता है। चिड़िया जमीन पर दाना चुगने आती है। लेकिन साथ-साथ उसकी नजर वहां मौजूद सांप पर भी होती है। सांप भी एकदम शांत अवस्था में वहां नजरें जमाए बैठा रहता है।
सांप रेंगकर चिड़िया और अपने बीच मौजूद दूरी को कम करता है। चिड़िया को नजदीक देख सांप बस उस क्षण का इंतजार करता है जब वह उछलकर उसे दबोच ले। इसके कुछ ही क्षण बाद ही यह मौका आता है। सांप उछलता है और चिड़िया की तरफ बढ़ता है लेकिन चिड़िया उसकी पहुंच में नहीं आती। वह एकबार फिर कोशिश करता है लेकिन इस बार भी असफल हो जाता है। बार-बार मिल रही असफलताओं के बाद सांप हार मानकर अपने बिल में चला जाता है।
बता दें कि रोडरनर एक फुर्तीली चिड़िया होती है। यह चिड़िया तेजी से उड़ने और चलने के लिए विख्यात है। इसके पैर बेहद ही ताकतवर होते हैं। इसी वजह से यह जल्दी चलने में सक्षम होती है। यह चिड़िया दक्षिण-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका और मैक्सिको के रेगिस्तानी इलाकों में मिलती है। यह चिड़िया उड़ने में सक्षम होने के बावजूद अपना ज्यादातर समय जमीन पर ही व्यतीत करती है।