महाराष्ट्र के सातारा में रविवार सुबह कन्हेर बांध के पास मगरमच्छ ने एक शख्स पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल शख्स सुबह डैम के पास घूमने गया था। मगरमच्छ के हमले में उसका एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। सुनील का इलाज सातारा के मंगलमूर्ति अस्पताल में चल रहा है। वहीं एक अन्य शख्स इस मगरमच्छ के साथ मस्ती करता देखा गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल महाराष्ट्र के सतारा में एक गांव के लोग उस समय हैरान रह गए जब गांव के पास एक मगरमच्छ दिखाई पड़ा। इस इलाके में यह पहली बार था जब कोई मगरमच्छ दिखाई पड़ा हो। इसे देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई।
भीड़ में मौजूद कुछ लोग मगरमच्छ को पत्थर मार रहे थे। वहीं इस भीड़ में एक ऐसा भी शख्स था जो मगरमच्छ से बिलकुल नहीं डर रहा था। वह मगरमच्छ के साथ सेल्फी खिचाना चाहता था, इसलिए बार-बार इसके ऊपर जाकर खाड़ा हो जाता। शख्स को उसके साथियों ने कई बार वहां से हटाने की कोशिश की, मगर वह नहीं माना। मगरमच्छ के ज्यादा पास जाना उसे भारी पड़ा क्योंकि बाद में उसके इस व्यवहार के कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
